गाड़ी दिलाने के नाम पर 21 लाख की ठगी करने वाले दो आरोपी मुंबई से गिरफ्तार, EOW को बड़ी सफलता
जे कुमार अम्बाला, 16 जुलाई 2026: अम्बाला पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस टीम ने कम दाम में गाड़ी दिलवाने का झांसा देकर ₹21 लाख की धोखाधड़ी करने वाले दो शातिर आरोपियों को मुंबई (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी के कब्जे से ₹1.50 लाख की नकदी भी बरामद कर ली है।
जांच अधिकारी उप-निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि नंद विहार, अम्बाला शहर निवासी देवी दयाल ने 16 जून 2026 को बलदेव नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, आरोपी जाहिर इब्राहिम शेख और उसके साथियों ने कम कीमत पर गाड़ी दिलाने का लालच देकर पीड़ित से ₹21 लाख ऐंठे और गाड़ी व पैसे लेकर फरार हो गए।
पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी जाहिर इब्राहिम शेख (नासिक, महाराष्ट्र) को मालेगांव से काबू कर मुंबई से गिरफ्तार किया। अदालत से मिले 7 दिन के रिमांड के दौरान आरोपी से ₹1.50 लाख बरामद हुए, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं, दूसरे सह-आरोपी अजहर युनूस मनियार को कोपारगांव से गिरफ्तार कर 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जिससे पूछताछ जारी है।
#AmbalaNews #EOWAmbala #FraudCase #MumbaiArrests #HaryanaPolice #CyberFraudHaryana #CrimeNewsAmbala #BreakingNewsAmbala
Previous
अम्बाला पुलिस का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार: 71 ग्राम से अधिक हेरोइन के साथ बाइक सवार गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर
Next