अम्बाला पुलिस की बड़ी सफलता: ₹5 हजार का इनामी व हत्या के प्रयास का वांछित आरोपी गिरफ्तार; कोर्ट से रिमांड पर

जे कुमार अम्बाला 9 सितम्बर 2026 : जिले में संगीन अपराधों और भगोड़े अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अम्बाला पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। थाना महेश नगर पुलिस और सीआईए-01 की साझा टीम ने हत्या के प्रयास, लूट और अवैध हथियार रखने के संगीन मामलों में फरार चल रहे ₹5,000 के इनामी अपराधी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है।

दयालबाह में किया था जानलेवा हमला:

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि गोल्डन पार्क निवासी मनप्रीत सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 5 अप्रैल 2026 को जब वे अपने पिता जसविंदर सिंह के साथ दयाल बाग स्थित गुरुद्वारा साहिब के पास मौजूद थे, तो आरोपी अक्षय, वासु, अभिषेक और उनके अन्य साथियों ने उनका रास्ता रोककर ईंट व डंडों से जानलेवा हमला कर दिया था। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

पुलिस रिमांड में उगलेगा राज:

महेश नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर तुरंत जांच शुरू की और इस मामले में शामिल 4 अन्य सह-आरोपियों को पहले ही सलाखों के पीछे भेज दिया था। मुख्य और इनामी आरोपी अभिषेक को अब अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से अन्य वारदातों और उसके फरार साथियों के ठिकानों के बारे में गहनता से पूछताछ की जाएगी।

#AmbalaNews #AmbalaPolice #CrimeNews #HaryanaPolice #CIA01 #MaheshNagar #BreakingNews #HaryanaNews #PoliceAction

Previous

अम्बाला: बराड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई; डंडा मारकर ₹30 हजार लूटने वाला आरोपी 'गंजा' गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर

Next

अम्बाला: नग्गल पुलिस की बड़ी कामयाबी; महिला से सोने की बाली लूटने वाले पंजाब के दो आरोपी गिरफ्तार, लूट की बाली बरामद