• 25/09/26

हिसार: अभिनेता यशपाल शर्मा का भाई एवं नहरी विभाग का जिलेदार रिश्वत लेते गिरफ्तार; ACB की बड़ी कार्रवाई

जे कुमार हिसार, 25 सितंबर 2026 : हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की हिसार टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए सिंचाई (नहरी) विभाग के जिलेदार घनश्याम शर्मा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी घनश्याम शर्मा जाने-माने बॉलीवुड अभिनेता यशपाल शर्मा के भाई हैं। इस गिरफ्तारी के बाद नहरी विभाग और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।

काम के बदले मांगी थी रिश्वत:

मिली जानकारी के अनुसार, एक किसान/शिकायतकर्ता ने नहरी पानी के खांचे व बारी से संबंधित कार्य के लिए जिलेदार से संपर्क किया था। आरोप है कि जिलेदार घनश्याम शर्मा ने इस काम को निपटाने की एवज में रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता द्वारा मना करने के बावजूद जब काम नहीं हुआ, तो उसने इसकी शिकायत विजिलेंस (ACB) से कर दी।

ट्रैप लगाकर रंगे हाथों दबोचा:

शिकायत के आधार पर एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी जिलेदार को रिश्वत की राशि सौंपी, पहले से सतर्क बैठी एसीबी की टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। आरोपी के पास से रिश्वत की राशि बरामद कर ली गई है। एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी है।

#HisarNews #ACB #CorruptionFreeHaryana #HisarPolice #HaryanaNews #YashpalSharma #Hisar #HaryanaUpdates #BreakingNews

Previous

लखनऊ: मेडिकल लापरवाही; डॉक्टरों ने बाएं की जगह दाएं घुटने का कर दिया ऑपरेशन, अस्पताल को नोटिस जारी

Next

मुख्यमंत्री पालनहार योजना : फरजाना के बच्चों के सपनों को मिला संबल,संकट के दौर में सरकारी सहायता बनी उम्मीद की किरण, राजस्थान मुख्यमंत्री ने सौंपा स्वीकृति पत्र