16/06/25

दिल्ली में कोरोना के कारण एक और मरीज की मौत; देश में अब तक कितने कोरोना एक्टिव केस जानिए

नई दिल्ली, 16 जून (अभी): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटे में कोरोना से दो महिला और एक पुरुष ने दम तोड़ दिया। मृतक कोरोना के अलावा अन्य बीमारी से भी ग्रसित थे। कोरोना के कारण दिल्ली में अब तक 11 मौतें हो चुकी हैं।

वहीं, बीते 24 घंटे में कोरोना के 10 नए मामले सामने आए हैं। अच्छी बात यह है कि 24 घंटे में 161 मरीज ठीक भी हुए। अब तक कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 682 पहुंच गई है। जानकारी के मुताबिक, एक 57 वर्षीय महिला को कोरोना के अलावा डायबिटीज और फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित थीं।

जबकि, दूसरी 83 वर्षीय महिला डायबिटीज, हाइपरटेंशन और फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित थीं। साथ में दोनों कोरोना संक्रमित भी पाई गईं। 57 वर्षीय पुरुष को डायबिटीज और लिवर की बीमारी थी। इसके अलावा उन्हें भी कोरोना हुआ, जिससे उनकी मौत हो गई।

कोरोना वायरस का एक नया स्ट्रेन सामने आया है। यह तेजी से फैल सकता है। हालांकि, फिलहाल यहपहले जितना खतरनाक हो। बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं, बच्चे और बीमार लोग सबसे ज्यादा खतरे में हैं। नए वैरिएंट्स आमतौर पर तेजी से फैलते हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि वे पहले जितने घातक हों।

Previous

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महापौरों को बताया शहरों के विकास का सारथी

Next

दिल्ली के अशोक विहार की झुग्गियों पर डीडीए का बुलडोजर एक्शन, चार दिन तक चलेगा बुलडोजर अभियान