24/07/26

स्वच्छ पेयजल से समझौता स्वीकार नहीं; शिकायत निवारण में अंबाला प्रदेश में प्रथम: प्रधान सचिव पंकज यादव

जे कुमार अंबाला, 24 जुलाई 2026: हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के प्रधान सचिव पंकज यादव ने स्पष्ट किया है कि प्रदेशवासियों को स्वच्छ व सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और जल गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। वे शुक्रवार को अंबाला स्थित किंगफिशर पर्यटन स्थल में जन स्वास्थ्य, स्वास्थ्य एवं अन्य संबंधित विभागों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

बैठक में उपायुक्त अजय सिंह तोमर सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। प्रधान सचिव ने मानसून के दौरान पेयजल आपूर्ति, क्लोरीनेशन व्यवस्था, बैक्टीरियोलॉजिकल परीक्षण और वाटर सैंपलिंग की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पब्लिक हेल्थ शिकायत निवारण पोर्टल पर 88% संतुष्टि दर (Public Satisfaction Level) हासिल कर पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर अंबाला जिले की सराहना की।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दूषित पानी या क्लोरीन की कमी की शिकायत पर तत्काल सुधारात्मक कदम उठाए जाएं। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने आश्वस्त किया कि दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन कर हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा।

#AmbalaNews #HaryanaGovernment #PublicHealthEngineering #CleanWater #AmbalaUpdate #PankajYadavIAS #WaterQuality #HaryanaNews

Previous

हिमाचल: मंडी में सिमसा माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं पर गिरी पहाड़ी से चट्टान; महिला की मौत, 7 घायल

Next

झारखंड में एनआईए की बड़ी कार्रवाई: अवैध विस्फोटक मामले में 2 गिरफ्तार, 1,662 डिटोनेटर और 16 लाख कैश बरामद