27/07/26

डीएलएसए अंबाला द्वारा पोक्सो अधिनियम पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम एवं पौधारोपण अभियान आयोजित

जे कुमार अंबाला, 27 जुलाई 2026: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), अंबाला द्वारा माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष के मार्गदर्शन एवं मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी-सह-सचिव गीतांजली गोयल के कुशल पर्यवेक्षण में 'प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेन्सेज (POCSO) अधिनियम, 2012' विषय पर एक विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पैनल पीएलवी नेहा परवीन ने बच्चों और प्रतिभागियों को सुरक्षित व असुरक्षित स्पर्श (Good Touch & Bad Touch), ऑनलाइन सुरक्षा, साइबर बुलिंग, डिजिटल शोषण और शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बच्चों को किसी भी आपात स्थिति में सहायता के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और नालसा हेल्पलाइन 15100 पर संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।

इसके साथ ही, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष पौधारोपण अभियान भी चलाया गया, जिसमें बच्चों और स्वयंसेवकों ने पौधे लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प लिया।

#AmbalaNews #DLSAAmbala #PocsoAct #ChildSafety #EnvironmentProtection #AmbalaUpdate #Nalsa #BreakingNewsAmbala

Previous

पठानकोट नगर निगम कमिश्नर को मिली बम से उड़ाने की धमकी: 'खालिस्तान नेशनल आर्मी' के ईमेल से मचा हड़कंप

Next

अंबाला: समाधान शिविर में नगराधीश अभिषेक गर्ग ने सुनीं जनसमस्याएं; अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश