26/02/25

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महाशिवरात्रि पर किया भगवान शिव का जलाभिषेक

चंडीगढ़, 26 फरवरी - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बुधवार सुबह नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन परिसर में बने मंदिर में माथा टेका और प्रदेशवासियों के सुख - समृद्धि की कामना की।

श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन बड़े सौभाग्य का अवसर है। भगवान शिव की कृपा हम सब पर सदैव बनी रहें।

 

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन लाल बड़ौली भी उपस्थित रहे।

Previous

हरियाणा राज्य गीत पर विधान सभा कमेटी का काम लगभग पूरा, जल्द आएगी रिपोर्ट  

Next

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने किया एमएलए हॉस्टल का औचक निरीक्षण