26/07/26

एस.ए. जैन स्कूल में इंटर-हाउस कैरम व शतरंज प्रतियोगिता आयोजित; छात्रों ने दिखाए रणनीतिक कौशल

जे कुमार अम्बाला शहर, 26 जुलाई 2026: एस.ए. जैन सीनियर मॉडल स्कूल में कक्षा 7 के विद्यार्थियों के लिए इंटर-हाउस कैरम और शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रणनीतिक सोच, एकाग्रता, निर्णय लेने की क्षमता और खेल भावना को बढ़ावा देना था।

प्रतियोगिता के दौरान चारों सदनों के छात्रों ने जबरदस्त उत्साह दिखाया। शतरंज के गर्ल्स वर्ग में मृगावती सदन (नित्या, आराधना) ने प्रथम, आत्मानंद सदन (अश्मित, तनिषा) ने द्वितीय तथा महावीर सदन (नंदिका, मन्नत) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बॉयज वर्ग में मृगावती सदन (गुरवंश, अरमान) प्रथम, वल्लभ सदन (पार्थ, देव) द्वितीय और महावीर सदन (कार्तिक, रिद्धिम) तृतीय स्थान पर रहे।

कैरम प्रतियोगिता के बॉयज वर्ग में मृगावती सदन प्रथम, आत्मानंद द्वितीय व वल्लभ सदन तृतीय रहा। गर्ल्स वर्ग में आत्मानंद सदन ने प्रथम, वल्लभ सदन ने द्वितीय व महावीर सदन ने तृतीय स्थान हासिल किया।

स्कूल प्रबंध समिति के प्रधान रजत जैन, सचिव हितेश जैन, मैनेजर रितेश जैन और प्राचार्या डॉ. रेनू गहलावत ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि ऐसे खेल मानसिक विकास और समस्या-समाधान की क्षमता को मजबूत बनाते हैं।

#AmbalaNews #SAJainSchool #AmbalaUpdate #SchoolSports #ChessCompetition #CarromCompetition #AmbalaCity #BreakingNewsAmbala

Previous

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सच्चे लोकतांत्रिक जिन्हें प्रजातंत्र पर पूरा विश्वास, उन्होंने बच्चों की भावनाएं समझी और उन्हें माना” - ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Next

शहजादपुर: खंड स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में पतरेहड़ी, शहजादपुर और जटवाड़ के छात्रों का दबदबा; लोक नृत्य व रागिनी में बिखेरी कला