05/06/26

पटियाला में पावरकॉम दफ्तर के बाहर बवाल: प्रदर्शन कर रहे बेरोजगार युवाओं पर पुलिस का लाठीचार्ज, कई घायल

अभिकान्त, 05 जून पंजाब : पंजाब के पटियाला में अपनी मांगों को लेकर पावरकॉम (बिजली बोर्ड) के मुख्य कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे '2600 अप्रेंटिसशिप यूनियन' के बेरोजगार युवाओं पर पुलिस ने अचानक लाठीचार्ज कर दिया। प्रदर्शनकारी युवाओं को दफ्तर के गेट और मुख्य मार्ग से हटाने के लिए पुलिस द्वारा किए गए इस बल प्रयोग से मौके पर हड़कंप मच गया और भगदड़ के दौरान कई युवाओं को गंभीर चोटें आईं।

इस कार्रवाई के बाद से प्रदर्शनकारी युवाओं में पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ भारी रोष व्याप्त है।यूनियन के नेताओं का दावा है कि वे पिछले लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठा रहे थे। बिजली बोर्ड के प्रबंधन और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उनकी कई दौर की बैठकें भी हो चुकी हैं, लेकिन हर बार उन्हें केवल खोखला आश्वासन ही मिला और धरातल पर कोई ठोस समाधान नहीं निकला।

ये युवा बिजली बोर्ड में अपनी अप्रेंटिसशिप पूरी होने के बाद पक्के रोजगार या आगे के समायोजन की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार की तरफ से कोई सकारात्मक रुख न दिखने के कारण वे दफ्तर के बाहर पक्का मोर्चा लगाने को मजबूर हुए थे। फिलहाल घटना के बाद से मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

#PatialaNews #PunjabPoliceLathicharge #ApprenticeshipUnion #PSPCLPatiala #UnemployedYouthProtest #PunjabBreakingNews2026 #Danikkhabar

Previous

विश्व पर्यावरण दिवस पर दिल्ली को मिली बड़ी सौगात: भूपेंद्र यादव और सीएम रेखा गुप्ता ने किया 18 'नमो ऑक्सीजन पार्क' का उद्घाटन

Next

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जय प्रकाश नारायण पक्षी अभयारण्य को भारत के 100वें रामसर स्थल के रूप में नामित किए जाने की सराहना की