कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन से की मुलाकात
चंडीगढ़, 18 जुलाई (अभी) - हरियाणा की महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने आज केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन से उनके दिल्ली स्थित निवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान श्रुति चौधरी ने केंद्रीय वित्त मंत्री से प्रदेश की प्रगति, विकास व जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा की। श्रुति चौधरी ने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को हरियाणा के विकास को लेकर चल रही अनेक परियोजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।
#india #delhi #haryana #danikkhabar #financedepartment #trending #centralgoverment #chandigarh #news #minister #politics
Previous
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय -आईटीसी होटल्स के बीच अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम की शुरुआत
Next