अंबाला की वाल्मीकि बस्ती में ट्रांसजेंडर अधिकारों पर जागरूकता कैंप, कलाधारा ग्रुप ने पेश किया नुक्कड़ नाटक
अम्बाला, 18 दिसम्बर (ए.के. वत्स) : मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव प्रवीन के मार्ग दर्शन में डी.एल.एस.ए की ओर से ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए स्वीकार, न्याय और सम्मान अभियान के तहत 17 दिसंबर 2025 को वाल्मीकि बस्ती नाहर हाउस अम्बाला शहर में पैनल पीएलवी सुश्री बिम्पी रेखी एव कलाधारा आर्ट ग्रुप एनजीओ के सहयोग से जागरूकता कैम्प का आयोजन किया गया।
इस जागरूकता कैम्प में कला धारा आर्ट ग्रुप ने नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दिखाकर लोगों को जागरूक किया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में विभिन्न हितधारकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, गैर-सरकारी संगठनों और ट्रांसजेंडर समुदाय के प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी की।इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य था, इस समुदाय के लोगों के प्रति समाज में सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना, उनके कानूनी अधिकारों और न्याय तक पहुंच को सुनिश्चित करना। डीएलएसए की टीम ने कानूनी सहायता, सामाजिक जागरूकता एवं समावेशन को लेकर उठाए जाने वाले कदमों पर जोर दिया। इस कार्यक्रम में शामिल सभी हिस्सेदारों ने समुदाय की समस्याओं को समझते हुए समावेशी समाज बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
डीएलएसए अंबाला का यह प्रयास समाज में नफरत और भेदभाव समाप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अंत में, न्यायालयीन सहायता और सामाजिक सम्मेलनों के माध्यम से इस अभियान को और व्यापक बनाने के लिए आगे भी निरंतर प्रयास जारी रखने का निर्णय लिया गया। यह पहल अंबाला जिले में समानता और मानवीय गरिमा की स्थापना के लिए उम्मीद जगाती है। अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण अम्बाला के हेल्पलाइन नंबर 0171-2532142 तथा नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 पर संपर्क किया जा सकता है।
#DLSAAmbala #TransgenderRights #SocialInclusion #JusticeForAll #AmbalaNews #LegalAwareness #NALSA #Equality #HumanDignity #NukkadNatak