14/03/25

लखनऊ में एटीएस को बड़ी कामयाबी, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का संदिग्ध एजेंट गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश, 14 मार्च (अभी): लखनऊ शहर से शुक्रवार को एक संदिग्ध आईएसआई एजेंट गिरफ्तार किया गया। उसके पास से खुफिया जानकारी मिली है। वह यहां किस मकसद से आया था। उसे कैसे गिरफ्तार किया गया, साथ ही उसके पास से क्या-क्या अहम जानकारी मिली है इस बारे में यूपी एटीएएस लखनऊ में दो बजे पत्रकार वार्ता करेगी। इस वार्ता में आतंकी से जुड़ी पूरी डिटेल दी जाएगी। 

बीते दिनों से लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश एसटीएफ और पंजाब पुलिस को संयुक्त अभियान में छह मार्च को यूपी के कौशांबी जिले से बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के एक सक्रिय आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार आतंकवादी लाजर बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के जर्मन-आधारित मॉड्यूल के प्रमुख स्वर्ण सिंह उर्फ जीवन फौजी के लिए काम करता है और पाकिस्तान स्थित ISI के गुर्गों के साथ सीधे संपर्क में था। आतंकी लजर मसीह से पूछताछ में कई चौकाने वाले खुलासे हुए हैं। पता चला है कि आतंकी लजर की दिल्ली से प्रयागराज आ रही श्रद्धालुओं से भरी बस को उड़ाने की भी साजिश थी। 

बीते दिनों ही फरीदाबाद के बांस रोड पाली से पकड़े गए अब्दुल रहमान (19) को लेकर बड़ा खुलासा हुआ था। आतंकी संगठन आईएसआईएस ने अब्दुल रहमान को अयोध्या राम मंदिर पर हमला करने के लिए तैयार किया था। आधिकारिक सूत्र ने बताया कि आतंकी संगठन आईएसआईएस की क्षेत्रीय शाखा इस्लामिक स्टेट -खुरासान प्रांत ने इस हमले की साजिश रची। 

ब्रेनवॉश कर अब्दुल रहमान व अन्य को अयोध्या में मस्जिद की जगह बन रहे मंदिर को लेकर धार्मिक भावनाएं भड़काते हुए मंदिर पर हमले के लिए तैयार किया था। आईएसआईएस की ये शाखा पाकिस्तान और अफगानिस्तान में सक्रिय है।

Previous

अगर हम एक हैं तो कोई ताकत हमें नहीं रोक सकती.. होली के मौके पर बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

Next

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के प्रशंशक द्वारा उनके लिए गुनगुनाई पंक्तियां , आप भी सुनिए……..