अम्बाला : थाना अम्बाला शहर में फर्जी जमानती गिरफ्तार
अम्बाला, 25 मार्च (अभी): अम्बाला पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम व आपराधिक मामलों में वाछिंत आरोपियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान थाना अम्बाला शहर में दर्ज फर्जी जमानत देने के मामले में 24 मार्च 2025 को पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी संदीप कुमार निवासी गाँधी नगर नजदीक नवयुग स्कूल करनाल थाना शहर करनाल जिला करनाल को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता न्यायालय रीडर अम्बाला शहर ने 24 मार्च 2025 को थाना अम्बाला शहर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 24 मार्च 2025 आरोपी संदीप कुमार व अन्य ने न्यायालय में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर थाना महेशनगर में दर्ज नशा तस्करी के मामले में गिरफ्तार आरोपी विकास की जमानत देने की धोखाधड़ी करने का आपराधिक कार्य किया हैै। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी।