ममता बनर्जी पर अनिल विज का तीखा हमला—बोले, 4 मई के बाद बदल जाएगी बंगाल की तस्वीर
बंगाल में भारी मतदान पर विज का दावा—‘मोदी लहर’ का असर, ममता पर साधा निशाना
चण्डीगढ, 26 अप्रैल- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री सुश्री ममता बैनर्जी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘‘ममता बैनर्जी अभी दो सभाओं को छोडकर गई हैं, लेकिन आने वाली 4 मई को वे पश्चिम बंगाल को ही छोडकर चली जांएगी’’।
विज आज यहां अंबाला छावनी में 105 मॉल रोड पर श्री शालिन्दर खन्ना शैली जी के निवास पर लोगों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सुप्रसिद्ध कार्यक्रम ‘मन-की-बात’ कार्यक्रम को सुन व देखने के उपरंात मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
अनिल विज ने कहा कि पश्चिम बंगाल को पहले चरण का चुनाव हुआ है और जितनी बडी संख्या में वहां पर मतदान हुआ है, ये मोदी जी की लहर का असर है, और मोदी जी की लहर के कारण ही लोगों ने 92 से 93 प्रतिशत तक मतदान किया, जोकि छोटी बात नहीं है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी पर हमला करते हुए कहा कि ममता बैनर्जी अभी दो सभा को छोडकर ही नहीं गई, बल्कि 4 मई को नतीजों को आने दीजिए तब ममता बैनर्जी बंगाल छोडकर ही चली जाएगी।
#AnilVij #MamataBanerjee #WestBengalElection2026 #PMModi #ManKiBaat #HaryanaNews #DainikKhabar #PoliticsNews #AmbalaCantt #ElectionResults #DANIKKHABAR
Previous
राहुल गांधी पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज का तंज—धर्म, संस्कृति और राष्ट्रवाद को लेकर बताया बड़ा अंतर
Next