अंबाला में ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती: SP अजीत सिंह शेखावत की नई पहल; अंबाला शहर बना नया यातायात जोन
जे कुमार अंबाला, 2 अगस्त 2026 : अंबालावासियों को लगातार बढ़ते यातायात दबाव और जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए पुलिस अधीक्षक (SP) अजीत सिंह शेखावत ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जिले की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू और प्रभावी बनाने के लिए अंबाला यातायात पुलिस का पुनर्गठन करते हुए इसे तीन प्रमुख जोनों में विभाजित किया गया है।
नवनिर्मित जोनों में अंबाला शहर, मोहड़ा और ग्रामीण जोन (शहजादपुर) शामिल हैं। शहर के भीतर यातायात प्रबंधन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए निरीक्षक नवीन कुमार को अंबाला शहर जोन का नया ट्रैफिक प्रभारी (SHO) लगाया गया है।
इस नई पहल के तहत ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की संख्या में भी इजाफा किया गया है, ताकि व्यस्त चौराहों पर जाम की स्थिति से निपटा जा सके। एसपी अजीत सिंह शेखावत ने आम जनता से यातायात नियमों का पालन करने और जिला पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है, जिससे अंबाला को सुरक्षित और जाम-मुक्त बनाया जा सके।
#AmbalaNews #AmbalaTrafficPolice #AjitSinghShekhawat #AmbalaCity #HaryanaPolice #TrafficManagement #BreakingNewsAmbala
Previous
हिसार में खौफनाक वारदात: लापता महिला और उसके दो मासूम बच्चों के शव होदी से बरामद
Next