अम्बाला : जनता का विश्वास बढ़ाएंगे समाधान शिविर: एसडीएम ने दिए शिकायतों के त्वरित निपटारे के निर्देश
अम्बाला, 26 दिसम्बर (अभी) : एसडीएम दर्शन कुमार ने कहा कि समाधान शिविर आमजन की समस्याओं को स्थानीय स्तर पर समाधान करने का एक प्रभावी माध्यम हैं और इन शिविरों से शासन-प्रशासन एवं जनता के बीच विश्वास को ओर मजबूती मिलती है। एसडीएम शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में समाधान शिविरों को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों की एक बैठक ले रहें थे।
इससे पहले चण्डीगढ से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने विडियों कांफे्रंसिंग के माध्यम से समाधान शिविरों के दृृष्टिगत सभी जिलों के उपायुक्तों एवं संबंधित अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली और लोगो की शिकायतों के समाधान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
वीसी उपरांत एसडीएम दर्शन कुमार संबंधित अधिकारियों की एक बैठक लेते हुए कहा कि जो भी दिशा-निर्देश वीसी में प्राप्त हुए है सभी अधिकारी उनकी अनुपालना के तहत लोगो की समस्याओं का समाधान करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने इस दौरान समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की और आमजन की शिकायतों के समाधान हेतु जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान करने की दिशा में शुरू की गई प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि समाधान शिविरों में प्राप्त जन शिकायतों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जाए। इसके साथ लोगो को अपने विभाग से संबंधी सरकार की योजनाओं बारें भी अवगत करवाएं ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।
गौरतलब है कि आम नागरिकों की समस्याओं के जल्द समाधान हेतु प्रत्येक सोमवार व वीरवार को जिलास्तर व उपमण्डल स्तर पर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहें है। इसके साथ प्रत्येक शुक्रवार को चण्डीगढ से वीसी के जरिए समाधान शिविर को लेकर राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की जाती है।
इस मौके पर डीएसपी हितेश कुमार, डीआरओ राजेश खियालिया, डीडीपीओ दिनेश शर्मा, कार्यकारी अभियंता बिजली विभाग हरीश गोयल, एसडीओ पब्लिक हैल्थ अनुराग, सहायक जिला समाज कल्याण विभाग रीतू व नगर निगम, क्रीड विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहें।
#SamadhanShivir #PublicGrievance #HaryanaGovernance #SDMDarshanKumar #PublicService #ComplaintRedressal #AmbalaNews #GoodGovernance #GovernmentInitiative #CitizenCentric #HaryanaGovernment #OfficialReview #Transparency #PublicWelfare #VikasKiGati #QuickSolution #AdministrativeReform #DistrictAdministration #SuvidhaShivir #HaryanaPradesh