अम्बाला: चोरी व घर में घुसने के मामले में आरोपी विशाल उर्फ गंजू गिरफ्तार, अदालत में किया गया पेश
अम्बाला कैंट, 24 जुलाई 2026: अम्बाला कैंट थाना के अधीन तोपखाना चोंकी पुलिस ने चोरी और सेंधमारी (Housebreaking) के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बब्याल दपीलगढ़ निवासी विशाल कुमार उर्फ गंजू के रूप में हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ थाना अम्बाला कैंट में 22 जुलाई 2026 को मुकदमा नंबर 297 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(3) (सेंधमारी/घर में अवैध प्रवेश) और धारा 305 (आवासीय परिसर में चोरी) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने लगातार दबिश देते हुए आरोपी को 23 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर लिया।
जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी विशाल उर्फ गंजू को आज (24 जुलाई) अम्बाला न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर चोरी से जुड़े अन्य मामलों और सामान की बरामदगी के संबंध में गहनता से जांच कर रही है।
#AmbalaNews #AmbalaPolice #AmbalaCantt #CrimeNewsHaryana #HaryanaPolice #BreakingNewsAmbala
Previous
केन्द्र सरकार युवाओं की भविष्य सुरक्षा के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध - मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश
Next