21/12/25

अम्बाला: रबी सीजन 2025-26 के लिए 'मेरी फसल-मेरा ब्यौरा' पोर्टल खुला; खाद और एमएसपी के लिए पंजीकरण अनिवार्य

अम्बाला, 21 दिसम्बर (ए.के. वत्स) : उपनिदेशक कृषि एवं किसान कल्याण विभाग जसविन्द्र सैनी ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा वर्तमान सीजन रबी 2025-26 फसल पंजीकरण हेतु मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल खोल दिया है। सभी किसान अपनी फसलों का मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण अवश्य करवाये, ताकि किसान को खाद (यूरिया व डी0ए0पी0) लेने में व मण्डियों में फसल बेचते समय किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। इसके साथ-साथ हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी स्कीमों जैसे कि न्यूनतम समर्थन मूल्य, धान की सीधी बिजाई, पराली प्रबन्धन प्राकृतिक खेती, मेरा पानी मेरी विरासत व कृषि यन्त्रों पर अनुदान आदि का फायदा उठा सकें ।


अत: सभी किसान भाईयों से निवेदन है कि वे पोर्टल पर पंजीकरण जल्द से जल्द करवाये ताकि पंजीकरण करवाते समय आने वाली किसी भी कठिनाई का पोर्टल खुला रहने के दौरान समय रहते ही कृषि विभाग द्वारा निस्तारण किया जा सके ।

#MeriFasalMeraByora #RabiSeason2025 #FarmerRegistration #HaryanaAgriculture #CropInsurance #MSP #AgriculturalSubsidies #SmartFarming #FertilizerAllocation #FarmerWelfare #DigitalHaryana #CropManagement #AmbalaAgriculture #SustainableFarming #PaddyResidueManagement

Previous

अम्बाला पुलिस का जागरूकता अभियान: नशा मुक्ति, महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचने के लिए नागरिकों को किया सजग

Next

चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदाता सूचियों की मैपिंग तेज; उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने जारी किए ताजा आंकड़े