अम्बाला: नशे के खिलाफ न्यायिक अधिकारियों की 'वॉकाथॉन', 200 युवाओं ने लिया नशामुक्त समाज का संकल्प
अम्बाला, 05 जनवरी (अभी) : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) अंबाला द्वारा नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु चल रहे एक माह के एंटी ड्रग अवेयरनेस एंड प्रिवेंशन कैंपेन के अंतर्गत आज हर्बल पार्क अम्बाला शहर के नजदीक वॉकाथोंन का सफल आयोजन किया। यह अभियान भारत के मुख्य न्यायाधीश माननीय सूर्य कांत द्वारा 06 दिसंबर 2025 को प्रारंभ किया गया था, जो मूलत 06 जनवरी 2028 तक चलना है, लेकिन अब 15 जनवरी 2026 तक विस्तार कर दिया गया है। स्वस्थ युवाओं में नशे के खिलाफ जागरूकता एवं नशे की रोकथाम को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान में लगभग 200 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुश्री कंचन माही ने हर्बल पार्क से वॉकाथोंन को हरी झंडी दिखाकर रखना किया जोकि हर्बल पार्क चौक से आर्य चौक तक एवं पुन: हर्बल पार्क के पास आकर सम्पन्न हुई। वॉकाथोंन के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने एवं उसके दूष्प्रभाव बारे जानकारी दी गई। इसके साथ साथ यह भी कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए नशे जैसी कुरूतियों से हमेशा दूर रहना हैं। इस मौके पर पुलिस अकेदमी अम्बाला के म्यूजिकल बैंड द्वारा भी नशे से दूर रहने बारे एवं देश भक्ति से सम्बधिंत गीत प्रस्तुत किए गए।
इस अवसर पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) सह सचिव प्रवीण के साथ साथ मनपाल रावत (एडीजे), सुश्री अभिलाषा कोहली (एडीजे), डॉ. अशोक कुमार (एडीजे), अमित शर्मा (एडीजे), विवेक चौधरी (एसीजेएम) सुश्री गीतांजलि गोयल (सीजेएम), श्री मंजीत पाल (जेएमआईसी), डॉ सुश्मा (जेएमआईसी), श्री अक्षय अरोड़ा (जेएमआईसी), श्री शिवदेव शर्मा (जेएमआईसी) सहित सभी न्यायिक अधिकारियों ने प्रतिभागियों का नेतृत्व किया।
वॉकाथॉन में डीएसपी अंबाला विजय कुमार, रोटरी क्लब अंबाला के अध्यक्ष वी.के. शर्मा, कला धारा ग्रुप के सदस्य, गुरु की रेहनत की अध्यक्ष सुश्री बिम्पी रेखी, सुश्री गीता रानी, जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा, सेंट्रल जेल अंबाला की डिप्टी सुपरिटेंडेंट गीता रानी, अटल कैंसर केयर सेंटर के निदेशक यशपाल वर्मा, पुलिस अधिकारी, कोर्ट स्टाफ, डीएलएसए कर्मचारी, मुख्य एलएडीसीएस अनिल कुमार एवं एनएसएस छात्र सक्रिय रूप से शामिल हुए।
वॉकाथोंन के समापन पर सीजेएम प्रवीण ने सभी सहयोगियों को धन्यवाद दिया। सभी ने नशामुक्त जीवन, स्वच्छता एवं नशे के प्रकोप से दूर रहने का सामूहिक संकल्प लिया। इस आयोजन ने जिले भर में नशा विरोधी जागरूकता को प्रभावी ढंग से बढ़ाया।
#AmbalaWalkathon #AntiDrugCampaign #NashaMuktBharat #DLSAAmbala #JusticeAgainstDrugs #YouthPower #AmbalaNews #SocialAwareness #HealthyIndia #JudiciaryInAction #DrugFreeYouth #CitizenResponsibility