27/02/25

अम्बाला उपायुक्त ने जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक द्वारा स्कूलों को वाटर कूलर, अलमारी, कूलर उपलब्ध करवाएं

अम्बाला, 27 फरवरी (अभी): उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने वीरवार को जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक (पीएनबी) बैंक द्वारा सीएसआर एक्टीविटी के तहत घेल कलां व भानोखेड़ी स्कूल में वाटर कूलर, अलमारी, कूलर उपलब्ध करवाने का काम किया। उपलब्ध करवाए गए सामान के वाहन को उपायुक्त ने झंडी दिखाकर सम्बन्धित स्कूलों के लिए रवाना भी किया। इस मौके पर उनके साथ जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक पुनीत कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार, डीआईपीआरओ धर्मेन्द्र कुमार, शिक्षा विभाग से डिप्टी सुपरीडैंट राजकुमार मौजूद रहे।


उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने पीएनबी बैंक द्वारा उक्त स्कूलों के लिए उपलब्ध करवाए गए सामान के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सामान के उपलब्ध होने से स्कूल को फायदा होगा। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक पुनीत कुमार ने उपायुक्त को अवगत करवाते हुए बताया कि सीएसआर एक्टीविटी के तहत यह सामान उपलब्ध करवाया गया है। इन दोनों स्कूलों की रिक्वायरमैंट अनुसार जो उन्हें सामान चाहिए था उन्हें उपलब्ध करवाया गया है जिनमें वाटर कूलर, अलमारी, कूलर व अन्य सामान शामिल हैं।

Previous

अवैध खनन व बिना ई-वे बिल वालों पर है सरकार की विशेष नजर

Next

अम्बाला : लेन ड्राईविंग (बाँई लेन) के नियमों की उल्लघंना करने पर यातायात पुलिस अम्बाला ने किए 22 भारी वाहनों के चालान