अम्बाला एयरफोर्स सुरक्षा: एडीसी विराट ने 'बर्ड हिट' रोकने हेतु सफाई और पेड़ों की ट्रिमिंग के दिए निर्देश
अभिकान्त, 27 मार्च अम्बाला : अतिरिक्त उपायुक्त विराट ने शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित हवाई क्षेत्र पर्यावरण प्रबंधन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए एयर फोर्स स्टेशन के आसपास साफ-सफाई एवं पर्यावरण प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम अंबाला छावनी विनेश कुमार, डीएसपी विजय कुमार तथा वायुसेना के उच्च अधिकारीगण उपस्थित रहे।
अतिरिक्त उपायुक्त ने नगर निगम, वन विभाग, नगर परिषद व अन्य संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि हवाई सुरक्षा एवं पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए एयर फोर्स स्टेशन के आसपास नियमित साफ-सफाई, पेड़ों की ट्रिमिंग तथा अन्य सबंधी कार्यों के समुचित प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने वायुसेना व अन्य अधिकारियों के साथ एयर फोर्स स्टेशन क्षेत्र के आसपास पर्यावरण प्रबंधन को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान बर्ड हिट विषय पर भी चर्चा करते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।
अतिरिक्त उपायुक्त विराट ने कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ तत्परता से कार्य करें। उन्होंने आमजन से अपील की कि एयर फोर्स स्टेशन के आसपास स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।
इस अवसर पर डीडीपीओ दिनेश शर्मा, चीफ सैनिटरी इंस्पेक्टर मदनलाल, एमई नगर परिषद हरिश शर्मा, वन विभाग के गौरव कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
#AmbalaAirForceStation #FlightSafety #BirdHitPrevention #ADCAmbala #IndianAirForce #CleanAmbala #NationalSecurity #HaryanaNews2026 #BreakingNews #Danikkhabar