अंबाला: एडीसी ने शहजादपुर और साहा में विकास कार्यों की गुणवत्ता जांची; समय पर काम पूरा करने के निर्देश
अम्बाला, 04 फरवरी (अभी) : अतिरिक्त उपायुक्त विराट ने बुधवार को जिला योजना स्कीम (डी-प्लान)के तहत शहजादपुर व साहा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले कईं गांवो में विकास कार्यों का जायजा लिया। इस मौके पर उनके साथ जिला योजना अधिकारी हेमंतजीत सिंह, कार्यकारी अभियंता साहिल शर्मा मौजूद रहे।
अतिरिक्त उपायुक्त ने जिला योजना स्कीम के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित से जहां जानकारी हासिल की वहीं उन्हें कहा कि सभी कार्य पूरी गुणवत्ता व समयबद्ध तरीके से पूरे होने चाहिए ताकि आगामी वित्त वर्ष में ओर विकास कार्यों को चिन्हित किया जा सके। अतिरिक्त उपायुक्त ने निरीक्षण के तहत आज शहजादपुर ब्लॉक में मुकंदपुर तथा साहा ब्लॉक के तहत समलेहडी, केसोपुर व हमीदपुर में चल रहे कार्यों का जायजा लिया। इन कार्यो में शमशान घाट का शैड, स्कूल की चारदीवारी, गांवों में नालियों व गलियों का निर्माण कार्य व अन्य शामिल हैं। अतिरिक्त उपायुक्त ने निरीक्षण के क्रम में अम्बाला सदर के तहत टैगोर गार्डन के वार्ड नम्बर 13 की गली के निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान सभी सम्बन्धित को कहा कि विकास कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ करना है।
#AmbalaNews #RuralDevelopment #DPlan #Infrastructure #HaryanaGovernance #LocalGovernment #DevelopmentWorks #QualityControl #PublicWorks #AmbalaAdministration #VillageGrowth #ADCAmbala