13/03/25

अम्बाला : थाना पडाव क्षेत्र से अवैध हथियार देसी कट्टा व जिन्दा रौंद रखने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

अम्बाला, 13 मार्च (अभी): अम्बाला पुलिस द्वारा अवैध हथियार/कारतूस रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना पडाव क्षेत्र नजदीक बन्धु नगर रेलवे अण्डर पास अम्बाला छावनी से अवैध देसी कट्टा व जिन्दा रौंद रखने के मामले में 12 मार्च 2025 को थाना पडाव पुलिस ने प्रबंधक थाना निरीक्षक धर्मवीर सिहँ के नेतृत्व मंे सूचना के आधार पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी रामनिवास उर्फ रोहित निवासी बन्धु नगर अम्बाला छावनी जिला अम्बाला को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 02 दिन का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया।

 12 मार्च 2025 को थाना पडाव पुलिस दल को सूचना मिली थी कि आरोपी के पास अवैध हथियार है जो किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता  है। आरोपी थाना पडाव क्षेत्र नजदीक बन्धु नगर रेलवे अण्डर पास अम्बाला छावनी के पास से पैदल गुजरेगा। सूचना उपरान्त पुलिस दल ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना पडाव क्षेत्र नजदीक बन्धु नगर रेलवे अण्डर पास अम्बाला छावनी के पास से पैदल आ रहे संदिग्ध को काबू कर विधिपूर्वक तलाशी लेने पर उससे अवैध देसी कट्टा व जिन्दा रौंद बरामद किया। आरोपी की पहचान रामनिवास उर्फ रोहित निवासी बन्धु नगर अम्बाला छावनी जिला अम्बाला के रूप में हुई जिसे अवैध हथियार सहित काबू कर थाना पड़ाव में मामला दर्ज किया।

Previous

पीएनडीटी टीम झज्जर ने गाजियाबाद में किया अवैध लिंग जांच के धंधे का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Next

नारायणगढ़ एसडीएम ने अवैध खनन के परिवहन में शामिल दो ट्रेक्टर ट्रालियों को पकड़ कर खनन विभाग के हवाले किया