01/07/25

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने जनता की समस्याओं को सुनकर किया समाधान

चंडीगढ़, 01 जुलाई (अभी) - हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने आज यमुनानगर में आमजन की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया। कृषि मंत्री के समक्ष नागरिकों ने पब्लिक हेल्थ विभाग, बिजली बोर्ड, नगर निगम व अन्य विभागों से सम्बंधित बहुत सी समस्याएं रखीं।

 श्री श्याम सिंह राणा ने समस्याएं सुनने के बाद कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है ताकि समस्याओं को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से सुलझाया जा सके। उन्होंने कहा कि लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनकर उनका समाधान होने से नागरिकों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए अधिकारियों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते, बल्कि वे एक ही स्थान पर उनके माध्यम से सम्बंधित अधिकारियों से सीधे संवाद कर सकते हैं। 

कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन में चल रही इस पहल को जनता का भी भरपूर सहयोग और सराहना मिल रही है। समय पर समाधान, समर्पित अधिकारी और आमजन की भागीदारी के साथ यह वर्तमान राज्य सरकार मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में आज गुड गवर्नेंस का सशक्त उदाहरण बनकर उभरी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है जहां न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अधिकतम फसलें खरीदी जा रही हैं।

Next

हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग ने एंटी चिट्टा अभियान के तहत 96 आदतन और संगठित तस्करों को किया गया निरुद्ध