21/03/25

अम्बाला : अन्र्तराष्ट्रीय कीमत लगभग 07 करोड़ रूपये की 01 किलोग्राम हैरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार

अम्बाला, 21 मार्च (अभी): अम्बाला पुलिस द्वारा नशा तस्करी को रोकने हेतू चलाए विशेष अभियान के दौरान थाना पड़ाव क्षेत्र काली पलटन पुल अम्बाला छावनी के पास से नशा तस्करी के मामले में 21 मार्च 2025 को सीआईए-1 अम्बाला के सह-उपनिरीक्षक आशीष कुमार व पुलिस दल ने निरीक्षक हरजिन्द्र सिहँ के नेतृत्व में सूचना के आधार पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी हीरा चावला निवासी जग्गी गार्डन अम्बाला शहर को 01 किलोग्राम मादक पदार्थ हैरोइन व गाड़ी सहित काबू कर थाना पड़ाव में मुकदमा नं0 76 दिनांक 21 मार्च 2025 एनडीपीएस एक्ट धारा 21,27ए-61-1985 दर्ज करके माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 03 दिन का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया। आरोपी नेे अब तक की पूछताछ में बतलाया कि वह किसी अन्य के लिए नशे की सप्लाई करता है जो बदले में उसे मोटी रकम देता है। वह दिल्ली से मादक पदार्थ लेकर आया था और किसी अन्य को सप्लाई किया जाना था। आरोपी हीरा चावला को काबू करके मुख्य नशा सप्लायर के घर सर्च अभियान के दौरान पाँच लाख उनहतर हजार रूपये ड्रग्स मनी भी बरामद की गई है। मुख्य नशा सप्लायर की गिरफ्तारी अभी बकाया है। रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पुछताछ की जायेगी।


21 मार्च 2025 को सीआईए-1 अम्बाला के पुलिस दल को सूचना मिली थी कि आरोपी हीरा चावला दिल्ली से नशीला पदार्थ हैरोइन लाकर नशा सप्लाई का काम करता है जो आज भी दिल्ली से भारी मात्रा में मादक पदार्थ हैरोइन लेकर गाड़ी नं0 डीएल-14सी-ई-0180 मार्का इग्निश में काली पलटन पुल से गुजरेगा। यदि तुरन्त कार्यवाही की जाए तो उसे मादक पदार्थ सहित काबू किया जा सकता है। सूचना उपरान्त सीआईए-1 अम्बाला ने थाना पड़ाव क्षेत्र काली पलटन पुल अम्बाला छावनी के पास से नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध गाड़ी नं0 डीएल-14सी-ई-0180 को काबू कर ड्राईवर गाड़ी की सीट के नीचे से 01 किलोे ग्राम मादक पदार्थ हैरोइन बरामद की। आरोपी की पहचान हीरा निवासी जग्गी गार्डन अम्बाला शहर के रूप में हुई जिसे उपरोक्त मादक पदार्थ हैरोइन सहित गिरफ्तार कर थाना पड़ाव में मामला दर्ज किया।

जनवरी 2025 से अब तक मादक पदार्थो के 33 मामले दर्ज किए गए है जिसमें 05 मामले अफीम जिनकी मात्रा 02 किलो 169 ग्राम 200 मिलिग्राम व 02 किलो 400 ग्राम अफीम के पौधे, चूरा पोस्त के 04 मामलो में 84 किलो 108 ग्राम चूरापोस्त, हैरोइन के 12 मामलोें में 01 किलो 758 ग्राम 87 मिलिग्राम हैरोइन, नशीली दवाओं के 06 मामलों में 24 हजार गोलियाँ व 8208 कैप्सूल्ज, चरस के एक मामले में 170 ग्राम चरस, स्मैक के 04 मामलों में 59 ग्राम 153 मिलिग्राम स्मैक, गांजा के 01 मामले में 01 किलोगा्रम 554 ग्राम गांजा बरामद करके 52 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है।

पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री सुरेन्द्र सिहँ भोरिया ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार का नशा बेचने वालों की सूचना तुरन्त हैल्प लाईन नम्बर 97299-90117 पर दें। जानकारी देने वाले व्यक्ति का नामपता गुप्त रखा जाएगा और सूचना सही पाए जाने पर उचित इनाम भी दिया जाएगा।

Previous

अम्बाला उपायुक्त कार्यालय मे शुक्रवार कोसमाधान शिविर आयोजित किया गया

Next

पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव मंत्री राव नरबीर सिंह ने ढोसी हिल्स की तलहटी में मनाया ‘‘विश्व वानिकी दिवस’’