18/09/25

पंजाब में आप सरकार का नशे विरुद्ध युद्ध सिर्फ लोगों को मूर्ख बनाने का पैंतरा

पंजाब, 18 सितम्बर (अभी): अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और विधायक पद्मश्री परगट सिंह ने पंजाब में नशे के जा रही जानों पर गहरी चिंता प्रकट की है। उनका आरोप है कि पंजाब सरकार को नशों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान सिर्फ लोगों को मूर्ख बनाने का एक पैंतरा है। खडूर साहिब में दस दिन के भीतर नशे की वजह से चौथी जान चली गई है, जोकि पंजाब में नशे की खरीदो-फरोख्त का सबूत है। पंजाब सरकार के नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के खोखले दावों के सच को कांग्रेस पंजाब के लोगों के सामने लाएगी।

परगट सिंह ने कहा कि यह विपक्ष का आरोप नहीं है, बल्कि पंजाब की त्रासदी है। जो सरकार अपने युवाओं को नशे से नहीं बचा सकती, वह अपने सबसे बड़े कर्तव्य से विमुख है। पंजाब को नारों की नहीं, बल्कि कार्रवाई की जरूरत है। उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि युद्ध नशे विरुद्ध जैसे पखंड को प्रचार के लिए इस्तेमाल करने की बजाए, नशे से जाने गवां रहे युवाओं को बचाने के लिए प्रयास करना चाहिए।

उन्होंने मांग की है कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब को बचाने के लिए ठोस कदम उठाए। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान तो पहले ही पंजाब में 31 मई को नशा खत्म किए जाने का दावा कर चुके हैं, जो बिल्कुल ही खोखला साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब गुरु पीरों की धरती है और इसमें नशे के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। कांग्रेस नशे के खिलाफ हमेशा खड़ी है और पंजाब को बचाने के लिए आगे भी डट कर खड़ी रहेगी।

#PargatSingh #PunjabDrugMenace #SavePunjab #CongressPunjab #AAPGovt #KhadurSahib #WarAgainstDrugs #PunjabCrisis #YouthOfPunjab #DrugFreePunjab

Previous

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का निधन, 11 दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद ली अंतिम सांस

Next

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब के राज्यपाल से की मुलाकात