अस्पतालों में डॉक्टर से परामर्श लेने का समय निर्धारित करने की बड़ी पहल- स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव
चंडीगढ़, 21 मार्च (अभी): स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री आरती सिंह राव ने शुक्रवार को टोल फ्री नंबर डायल 104 पोर्टल का शुभारंभ पंचकूला के सेक्टर-1 स्थित विश्राम गृह से किया। इसके बाद पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि आज स्वास्थ्य विभाग के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित शिकायतों को भी इस पोर्टल पर दर्ज करवाया जा सकता है। शिकायतकर्ता से 5 दिन के अंदर-अंदर काॅल बैक की जाएगी। इस पोर्टल पर दवाइयों के बारे में जानकारी ली जा सकेगी। इस दौरान प्रदेश से सभी सीएमओ वीसी से जुडे।उन्होंने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य नागरिक अस्पतालों में लोगों को लाईन में लगने से बचाना है। डायल 104 पर पहले से डॉक्टर से परामर्श लेने का समय लिया जा सकेगा।
Previous
पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव मंत्री राव नरबीर सिंह ने ढोसी हिल्स की तलहटी में मनाया ‘‘विश्व वानिकी दिवस’’
Next