21/03/25

"एक दशक पहले दुनिया में खुद को भारतीय कहने में संकोच करते थे लोग" : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश, 21 मार्च (अभी): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या दौरे पर हैं। यहां पहुंचते ही सबसे पहले उन्होंने हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन किए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय साहित्य उत्सव ‘टाइमलेस अयोध्या’ का शुभारंभ किया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत में नए नेतृत्व के उदय के साथ ही अब दुनिया नये भारत की बात करने लगी है। अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है। ये सिर्फ एक दशक पहले की ही बात है।

हनुमानगढ़ी-राममंदिर में की पूजा-अर्चना

उत्तर प्रदेश और भारत के लोग दुनिया में कहीं जाते थे तो खुद को भारतीय कहने पर थोड़ा संकोच करते थे पर अब गर्व से खुद को भारतीय कहते हैं क्योंकि दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। इसी तरह यूपी के लोग कहीं बाहर जाने पर खुद को उत्तर प्रदेश का बताने पर संकोच करते थे पर अब वो गर्व से खुद को उत्तर प्रदेश का नागरिक बताते हैं। सीएम योगी शुक्रवार को अयोध्या के राजसदन में दो दिवसीय साहित्य उत्सव टाइमलेस अयोध्या का उद्घाटन करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

Previous

Kumar Vishwas In Prayagraj: कुमार विश्वास ने कहा..आज फिर टूटेंगी तेरे घर की सारी खिड़कियां

Next

"उमर अब्दुल्ला को देश की राजनीति का ज्ञान नहीं है इनका ध्यान ज्यादा पाकिस्तान की तरफ है" - ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज