06/01/25

गुरु गोबिन्द सिंह जी के साहिबजादों ने समाज व धर्म के लिए सर्वस्व न्यौछावर किया - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़, 6 जनवरी (अभी) - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को नाडा साहिब गुरुद्वारे में श्री गुरु गोबिंद सिंह के 358 वें प्रकाशोत्सव पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के प्रकाश उत्सव की लख-लख बधाई देते हुए कहा कि हमें गर्व है कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के  साहिबजादों ने समाज व धर्म के लिए सर्वस्व न्योछावर कर दिया था।उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब  पर शीश नवाया और अखण्ड पाठ में भी शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने निशान साहिब  पर भी मत्था टेका और प्रदेश के नागरिकों की खुशहाली व समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ की नींव रखी और समाज व राष्ट्र के लिए अपने परिवार की कुर्बानी दी थी। उन्होंने कहा कि जनता ने प्रदेश व केंद्र में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाई है। इस बार भी तीव्र गति से विकास के कार्य किये जायेंगे।

Previous

प्रियंका गांधी पर टिप्पणी को लेकर भड़के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, लोहारू छात्रा सुसाइड केस में की सीबीआई जांच की मांग

Next

असम के काजीरंगा नेशनल पार्क में गैंडों के सामने सफारी जिप्सी से गिरी महिला और बेटी, सुरक्षित बचीं