संगरूर में बेरोजगार संयुक्त मोर्चा का उग्र प्रदर्शन: CM आवास की ओर बढ़ रहे युवाओं पर पुलिस ने किया बैरिकेडिंग
अभिकान्त, 26 जुलाई हरियाणा : संगरूर में बेरोजगार संयुक्त मोर्चा पंजाब के बैनर तले अपनी जायज मांगों को लेकर युवाओं ने उग्र प्रदर्शन किया। डीसी कार्यालय संगरूर के समक्ष जारी स्थायी मोर्चे के तहत बड़ी संख्या में बेरोजगार युवा हाथों में बैनर और झंडे लेकर सड़कों पर उतरे। वेरका प्लांट से शुरू होकर जैसे ही यह विरोध मार्च मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ा, पुलिस प्रशासन ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक लिया।
मुख्यमंत्री की कोठी की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहे बेरोजगार युवाओं को जब पुलिस ने आगे बढ़ने से रोका, तो माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी धक्का-मुक्की हुई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि धक्का-मुक्की के दौरान कई प्रदर्शनकारी युवा घायल हो गए, जबकि कुछ युवक-युवतियां मौके पर ही बेहोश हो गए।
प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोप लगाया कि लंबे समय से संघर्ष करने के बावजूद पंजाब सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। मोर्चा के नेताओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक रोजगार के अवसर और अन्य जायज मांगों का स्थायी समाधान नहीं हो जाता, तब तक उनका यह संघर्ष रुकने वाला नहीं है।
बेरोजगार संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने सरकार को कड़ा चेतावनी संदेश देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में इस राज्यव्यापी संघर्ष को और अधिक तेज किया जाएगा। दूसरी ओर, किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा इलाके में सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं।
#SangrurNews #UnemployedYouthProtest #PunjabNews #BerozgarSanjhaMorcha #BhagwantMann #PunjabPolice #ChandigarhNews #DanikKhabar
Previous
राजनांदगांव का 'मिशन जल रक्षा': वैज्ञानिक सोच और जन-भागीदारी से जल सुरक्षा की ओर एक अनूठी मिसाल
Next