जम्मू-कश्मीर के कठुआ में मुठभेड़ शुरू, सेना ने 5 आतंकियों को घेरा
जम्मू - कश्मीर, 23 मार्च (अभी): जम्मू-कश्मीर के कठुआ में रविवार को सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब सुरक्षा बलों ने इलाके में संदिग्ध आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास सान्याल गांव में तलाशी अभियान शुरू किया।
मौके पर दोनों ओर से रुक रुककर गोली चलने की आवाज आ रही है। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। सूत्रों के मुताबिक सेना ने कई आतंकियों को घेरा हुआ है। फिलहाल संख्या के बारे में पुष्टि नहीं हो पाई है।
Previous
रोहतक बार एसोसिएशन के प्रधान व महासचिव ने किया गंगाजल का छिड़काव, बोले-कार्यभार संभालने से पहले शुद्धता जरुरी
Next