अम्बाला में एजेन्सियों ने 43796.3 मीट्रिक टन गेहूॅं के खरीद कार्य को किया पूरा- उपायुक्त अजय सिंह तोमर
अम्बाला, 13 अप्रैल (अभी): उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि अम्बाला जिले मे 15 मंण्डियों व खरीद केन्द्रों पर सरकारी व अन्य एजेन्सियों द्वारा अब तक 43796.3 मीट्रिक टन गेहूॅं को खरीद लिया हैं। इन मंण्डियों में अब तक 7850 किसान गेहूॅ लेकर पहुंच चुके हैं। इसके अलावा इन मंण्डियों में एजेन्सियों द्वारा गत दिवस तक 5.5 प्रतिशत के साथ 2424 मीट्रिक टन गेहूॅं के उठान कार्य को पूरा कर लिया हैं।
उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने सभी एजेन्सियों के अधिकारियों को गेहूॅं उठान कार्य में तेजी लाने के आदेश देते हुए कहा कि मण्डियों से गेहूॅं खरीदने के बाद लिफ्टिंग के कार्य में देरी नहीं होनी चाहिए। इसके साथ उन्होंने किसानों को उनकी फसल की भुगतान राशि को निर्धारित समयावधि के भीतर भुगतान करना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने यह भी कहा कि जो भी एजेन्सी उठान व भुगतान कार्य में लापरवाही बरतेगी उस एजेन्सी के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि 12 अप्रैल तक अम्बाला छावनी से 2700 एमटी, अम्बाला शहर से 7580 एमटी, नन्यौला मंडी से 815 एमटी, मुलाना मंडी से 5634 एमटी, साहा मंडी से 5880 एमटी, बराड़ा मंडी से 5580 एमटी गेहूॅं खरीदा जा चुका है।
उन्होंने कहा कि केसरी मंडी से 447 एमटी, सरधेेड़ी मंडी से 630 एमटी, उगाला मंडी से 691 एमटी, तलहेड़ी मंडी से 3160 एमटी, शहजादपुर मंडी से 3136 एमटी, कड़ासन मंडी से 2170 एमटी, नारायणगढ़ मंडी से 3391.3 एमटी, बेरखेडी मंडी 1108 एमटी व भरेड़ीकलां से 874 एमटी धान की खरीद का कार्य पूरा किया गया हैं। उन्होंने कहा कि खाद्य आपूर्ति विभाग ने 3429 एमटी, फुड फारमर ने 530 एमटी, हैफेड 34399 एमटी, हैफेड फारमर ने 6155 एमटी, हरियाणा वेयर हाउस कॉरपोरेशन ने 5968.3 एमटी गेहूॅं की खरीद गई हैं।