29/05/25

एनडीए गठबंधन के 11 साल हिन्दूस्तान के गोल्डन पीरियड रहें - ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

देश के विकास की रफतार तेज करने के लिए वर्तमान सरकार लगातार प्रयासरत- अनिल विज

हम साल 2047 तक हिन्दूस्तान को विकसित राष्ट्र बनाएंगे- विज

कोरोना से निपटने के लिए सरकार की पूरी तैयारी- विज

अम्बाला/चण्डीगढ, 29 मई- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि एनडीए गठबंधन के आज 11 साल पूरे हो गए हैं और ये 11 साल हिन्दूस्तान के गोल्डन पीरियड रहें हैं।

इसी प्रकार, देश की विकास की रफतार तेज करने के लिए वर्तमान सरकार लगातार प्रयासरत हैं ताकि हम साल 2047 तक हिन्दूस्तान को विकसित राष्ट्र बना सकें।

कैबिनेट मंत्री अनिल विज आज मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि इन 11 सालों में देश में एनडीए की अगुवाई में हर क्षेत्र और हर वर्ग की तरक्की के लिए विकास किया गया है जिससे हर क्षेत्र और हर वर्ग में तरक्की हुई है और आज हम विश्व की चौथी बडी अर्थ-व्यवस्था बन गए हैं।

प्रदेश में एक बार फिर से कोरोना वायरस अपने पैर पसार रहा है, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए सरकार की पूरी तैयारी है। इस संबंध में सभी अस्पतालों व चिकित्सालयों को सभी प्रकार की जरूरी हिदायतें जारी की गई हैं।

-----------

Previous

अम्बाला छावनी का सर्वांगीण विकास हो इसकी जिम्मेदारी पार्षदों की है तथा लोगों को आपसे बहुत उम्मीदें हैं : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

Next

शिक्षा मंत्री ने किया माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, 93.60 फीसदी रहा परिणाम, अजमेर से वीसी के जरिए पहली बार कोटा में घोषित हुआ बोर्ड परीक्षा परिणाम