03/04/25

यूएचबीवीएन कार्यालय बलदेव नगर में  4 अप्रैल 2025 को किया जाएगा उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण

अम्बाला, 03 अप्रैल (अभी): बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण करने के लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम अम्बाला शहर के अधीक्षक अंिभयंता यूएचबीवीएन कार्यालय में 4 अप्रैल 2025 को प्रातः: 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक की अध्यक्षता उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम अम्बाला के अधीक्षक अभियंता विनोद कुमार गोयल करेंगे।


उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम अम्बाला के अधीक्षक अभियंता विनोद कुमार गोयल ने बताया कि  बिजली संबंधित वे समस्याएं जिनका स्थानीय अधिकारियों से मिलने के उपरांत भी कोई समाधान नहीं हो पा रहा है, ऐसे सभी उपभोक्ता अपनी समस्याओं को इस फोरम के समक्ष रख सकते हैं। ऐसे उपभोक्ता जिनका बिजली संबंधित केस न्यायालय में विचाराधीन है, जिनकी शिकायत या मामला दो वर्ष से पुराना है, ऐसे उपभोक्ता सुनवाई के पात्र नहीं होंगे। बिजली चोरी संबंधी शिकायतें भी इस बैठक में नहीं सुनी जाएंगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि बिजली से संबंधित अपनी समस्याओं व शिकायतों का समाधान करवाएं।

Previous

डेटा-संचालित सड़क सुरक्षा हस्तक्षेपों के लिए हरियाणा का आईआईटी मद्रास के साथ एमओयू

Next

फसल अवशेषों पर आग लगाने से रोकने के लिए 3 अप्रैल से बीएनएसएस की धारा 163 के आदेश जारी