दैनिक खबर: आज 31 जुलाई, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार

राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस:

बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा अध्यक्ष को सौंपी शिकायत; गृह मंत्री अमित शाह पर असंसदीय और बेबुनियाद टिप्पणी करने का लगाया आरोप।

महाराष्ट्र के भिवंडी में चार मंजिला इमारत ढही:

महाराष्ट्र के भिवंडी में भीषण हादसा: चार मंजिला इमारत ढहने से ५ लोगों की मौत; मलबे में दबे ३ लोगों की तलाश में राहत और बचाव कार्य तेज।

मध्य प्रदेश समेत सात राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट:

पश्चिमी एमपी में दो दिन भारी बारिश की चेतावनी; खराब मौसम के चलते गुजरात, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग में स्कूल-कॉलेज बंद, हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान के पास।

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर सरकार की दलील:

सीईसी और ईसी नियुक्ति कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित: याचिकाओं को पांच सदस्यीय पीठ के पास भेजने पर होगा निर्णय; केंद्र सरकार ने चयन समिति में राजनीतिक बहुमत का अदालत में किया बचाव।

ईरान पर हमले रोकने वाला प्रस्ताव अमेरिकी सीनेट में फेल:

अमेरिकी सीनेट में ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई सीमित करने का प्रस्ताव खारिज: मात्र एक वोट के अंतर से आगे नहीं बढ़ सका विधेयक, सांसदों को संसद में लाने के लिए दोबारा करनी होगी कोशिश।

RCC अरेस्ट वारंट पर इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू की चेतावनी:

विदेश में गिरफ्तारी की कोशिश होने पर स्पेशल फोर्स करेगी बचाव; अमेरिकी मीडिया को दिए इंटरव्यू में नेतन्याहू ने जाहिर की अपनी बेबाक राय।

पाकिस्तान की अदालत का विवादास्पद फैसला:

१३ वर्षीय ईसाई लड़की की कस्टडी अपहरण और धर्मांतरण के आरोपी मुस्लिम व्यक्ति को सौंपी; मेडिकल रिपोर्ट आने से पहले सुनाया निर्णय, मानवाधिकार संगठन ने जताई चिंता।

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की सफलता के लिए भारत को चीन का पूर्ण समर्थन:

राष्ट्रपति शी जिनपिंग के शामिल होने पर स्थिति अब भी अस्पष्ट, चीनी विदेश मंत्रालय ने ब्रिक्स को बताया विकासशील देशों का अहम मंच।

डीयू कैंपस में चुनावी हलचल तेज,

डूसू चुनाव की औपचारिक घोषणा से पहले ही दिल्ली विश्वविद्यालय में तेज हुई चुनावी सरगर्मी: छात्र संगठनों ने फ्रेशर्स तक सीधी पहुंच बनाने के लिए कॉलेज सोसायटियों के जरिए शुरू की नई रणनीति।



PMO का प्रधान सचिव बनकर मनचाही पोस्टिंग कराने की साजिश,

पीएमओ का फर्जी अधिकारी बनकर ट्रांसफर कराने के मामले में एएआई एजीएम और सुरक्षाकर्मी को झटका: राउज एवेन्यू कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका।



पूर्वी दिल्ली में नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:

मधु विहार थाना पुलिस ने नाइजीरियाई नागरिक को ३४.८९ ग्राम कोकेन के साथ किया गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज।

हरियाणा में मानसून की वापसी से राहत की उम्मीद:

मौसम विभाग ने उत्तर-पूर्वी जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट किया जारी; दो से पांच अगस्त के बीच प्रदेशभर में होगी झमाझम बारिश।

फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य:

जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के चलते ट्रेन सेवाएं प्रभावित: १२ अगस्त से २४ सितंबर तक कई ट्रेनें पूर्ण रूप से रहेंगी रद्द; उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों के लिए जारी की सूची।

करनाल के असंध क्षेत्र में कार सवार बदमाशों का तांडव:

युवकों की गाड़ी का पीछा कर जयसिंहपुरा गांव के पास की ताबड़तोड़ फायरिंग; बाल-बाल बचे युवक, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू।

हरियाणा में नकली दवाओं के नेटवर्क पर एफडीए का बड़ा प्रहार:

16 आरोपी गिरफ्तार, 70 लाख के फर्जी इंजेक्शन और दवाएं बरामद; गुरुग्राम टीम ने 12 आरोपियों को दबोचकर अंतरराज्यीय गिरोह का किया पर्दाफाश।

सीआईए अंबाला पुलिस की जुआरियों पर बड़ी स्ट्राइक:

४.४० लाख रुपए नकदी और तीन गाड़ियों संग चार आरोपी गिरफ्तार; एसपी अजीत सिंह शेखावत के निर्देश पर कार्रवाई के बाद आरोपियों को भेजा जेल।



अंबाला में ई-रिक्शा चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार:

महेश नगर थाना पुलिस ने सूर मंडी निवासी साहिल को किया काबू, चोरी का वाहन बरामद कर आरोपी को भेजा जेल।



अम्बाला में विदेश भेजने के नाम पर ६.८० लाख की ठगी का मामला:

आर्थिक अपराध शाखा ने मुख्य आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार; पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी, पहले भी एक आरोपी हो चुका है गिरफ्तार।

नमस्कार।

Previous

हरियालों राजस्थान - हरियालों जयपुर, जेडीए के हरित जयपुर अभियान को मिल रहा आमजन का भरपूर सहयोग, अब तक 6 हजार 638 पौधे किए वितरित

Next

मोहाली: सावन में आयोजित 'एक शाम भोले के नाम' कार्यक्रम में पहुंचे सीएम भगवंत मान; हंसराज रघुवंशी के भजनों पर भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु