हिसार: साइबर अपराधियों पर पुलिस की बड़ी स्ट्राइक; 24 दिनों में 30 ठग गिरफ्तार, ₹6.09 लाख की राशि बरामद
हिसार, 26 अगस्त (अन्नू): ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों पर नकेल कसने के लिए हिसार पुलिस ने व्यापक स्तर पर कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन के निर्देशानुसार और सहायक पुलिस अधीक्षक मयंक मुदगिल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 01 अगस्त से 24 अगस्त 2026 तक कार्रवाई करते हुए 17 साइबर मामले दर्ज किए और कुल 30 आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया। इस दौरान पुलिस ने ठगी की गई राशि में से ₹6,09,210 सफलतापूर्वक बरामद किए हैं।
एसपी सिद्धान्त जैन ने बताया कि साइबर अपराधी रोज़ नए-नए तरीकों से लोगों को झांसे में लेकर उनकी गाढ़ी कमाई हड़पने का प्रयास कर रहे हैं। हिसार पुलिस शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लेते हुए आरोपियों की धरपकड़ और ठगी की रकम रिकवर करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।
अनजान लिंक पर न करें क्लिक; साइबर हेल्पलाइन 1930 का करें इस्तेमाल:
गोपनीय जानकारी न करें शेयर: एसपी ने आमजन को सतर्क करते हुए अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना बैंक ओटीपी (OTP), यूपीआई पिन (PIN), पासवर्ड या कार्ड डिटेल्स साझा न करें।
संदेहास्पद ऐप से बचें: अनजान लिंक पर क्लिक करने, संदेहास्पद ऐप्स डाउनलोड करने या अज्ञात वीडियो कॉल के निर्देश मानकर पैसे ट्रांसफर करने से हमेशा परहेज करें।
तत्काल दर्ज कराएं शिकायत: किसी भी प्रकार की ऑनलाइन वित्तीय ठगी (Online Fraud) का शिकार होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें, ताकि ठगी गई राशि को बैंक खातों में फ्रीज कराया जा सके।
#HisarNews #HisarPolice #CyberCrime #CyberSecurity #HaryanaPolice #SPSiddhantJain #CyberHelpline1930 #DanikKhabar #BreakingNews
Previous
करनाल: घर में घुसकर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार; चोरीशुदा इनवर्टर-बैटरी और गैस सिलेंडर बरामद
Next