20/05/25

आगामी एक जून से 30 जून तक राज्य में सूरजमुखी की खरीद होगी, न्यूनतम समर्थन मूल्य 7280 रुपए प्रति क्विंटल

चंडीगढ़, 20 मई (अभी) - हरियाणा खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग जल्द ही सूरजमुखी की खरीद शुरू करेगा। रबी विपणन सीजन 2025 - 26 के लिए आगामी 1 जून से 30 जून तक सूरजमुखी की खरीद की जानी है। सूरजमुखी की खरीद हेतु राज्य में 17 मंडियां खोली जा चुकी हैं। सरकार द्वारा सूरजमुखी का न्यूनतम समर्थन मूल्य 7,280 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है।   

 

राज्य में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार इस वर्ष  44,062 मीट्रिक टन सूरजमुखी की पैदावार होने की संभावना है। हरियाणा की दो ख़रीद संस्थाओं हैफेड और हरियाणा वेयरहाउसिंग  कॉरपोरेशन द्वारा सूरजमुखी की खरीद का कार्य किया जाएगा। 

 

सूरजमुखी की खरीद के लिए राज्य की 17 मंडियों में अम्बाला शहर, अम्बाला कैंट, बराड़ा, मुलाना, शहजादपुर, साहा, नारायणगढ़, करनाल, इस्माइलाबाद, थानेसर, थोल, शाहबाद, लाडवा, बबैन, झांसा, बरवाला (जिला पंचकूला) और जगाधरी शामिल हैं। 

Previous

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा 21 मई को सुनी जाएंगी पंचकूला जिला के उपभोक्ताओं की शिकायतें

Next

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के काम ने पकड़ी तेजी, 300 किलोमीटर लंबा पुल तैयार