27/07/26

दैनिक खबर: आज 27 जुलाई, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान:

भाजपा व NDA सांसदों ने किया स्वागत, तंज कसने पर विपक्ष को दिया करारा जवाब- बोले, "मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी कमरों का एक्टिविस्ट नहीं।"

लोकसभा में पेश हुआ लोक परीक्षा संशोधन बिल:

NEET लाठीचार्ज मुद्दे पर विपक्ष के भारी हंगामे के कारण चार बार स्थगित हुई कार्यवाही; मंगलवार को बिल पर चर्चा शुरू होने की संभावना।

दुबई से मुंबई आ रही इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग:

कार्गो कंपार्टमेंट में धुआं दिखने के बाद लिया गया फैसला; विमान में सवार सभी १९४ यात्री व क्रू सदस्य पूरी तरह सुरक्षित, दूसरी फ्लाइट से होंगे रवाना।

महाराष्ट्र में NEET छात्रा का सुसाइड,CJP-आंदोलन के बाद पहला केस:

महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में १९ वर्षीय मेडिकल छात्रा अंकिता ने की खुदकुशी: परीक्षा में नाकामी और डॉक्टर बनने का सपना टूटने से थी तनाव में; सुसाइड नोट बरामद, नीट विवाद के बीच २३वीं छात्र आत्महत्या।

वैश्विक मेडिकल टूरिज्म का बड़ा केंद्र बना भारत:

१६ वर्षों में साढे चार गुना बढ़े विदेशी मरीज, २०३० तक १.५६ लाख करोड़ रुपये का बाजार होने का अनुमान; सस्ता इलाज और विशेषज्ञ डॉक्टर मुख्य वजह।

हथियारों की कमी की खबरों के बीच ट्रम्प का बड़ा दावा:

कहा- अमरीका के पास जरूरत से ज्यादा हथियार; ईरान तनाव के बीच खार्ग आइलैंड पर हमले की AI तस्वीरें शेयर कर दी चेतावनी।

ब्लैक सी में जहाज पर हमले में भारतीय नाविक की मौत:

भारत ने यूक्रेनी राजदूत को किया तलब; विदेश मंत्रालय ने दर्ज कराया कड़ा विरोध, भारतीय यूनियनों ने यूक्रेनी ड्रोन को बताया हमले का जिम्मेदार।

अमेरिका में फूड फेस्टिवल में फायरिंग, 2 मौतें:

अमेरिका के सिएटल में 'बाइट ऑफ सिएटल' फूड फेस्टिवल के दौरान अंधाधुंध फायरिंग: दो लोगों की मौत, बच्चे समेत पांच घायल; पुलिस ने इलाके को सील कर जांच की शुरू, लोगों से दूर रहने की अपील।

भारत-नेपाल सीमा के पास सांप्रदायिक झड़प:

भारत-नेपाल सीमा पर लाउडस्पीकर और झंडे लगाने को लेकर दो समुदायों में हिंसक झड़प: पुलिस फायरिंग में एक युवक की मौत, दर्जनभर से अधिक घायल; कप्तानगंज इलाके में बढ़ा तनाव।

नेशनल हेराल्ड मामले में दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश:

ईडी की याचिका पर सोनिया और राहुल गांधी को जवाब दाखिल करने के लिए मिला तीन हफ्ते का समय; १० सितंबर तक स्थगित हुई सुनवाई।

दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप:

जंतर-मंतर पर खाना बांटने वाले जुनैद का दावा- पुलिस ने उठाकर आंखों पर बांधी पट्टी, फंडिंग पर पूछताछ के बाद आधी रात मसूरी में छोड़ा।

DU SOL में शुरू होंगे एक वर्षीय पांच पीजी कोर्स:

डीयू के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग ने शुरू किया एक वर्षीय पीजी पाठ्यक्रम: FYUP पूरा करने वाले छात्र शैक्षणिक सत्र २०२६-२७ से ले सकेंगे प्रवेश; पांच प्रमुख विषयों में जल्द शुरू होगी दाखिला प्रक्रिया।

दिल्ली दंगा व अंकित शर्मा हत्याकांड:

कड़कड़डूमा कोर्ट ने दोषियों की सजा पर फैसला रखा सुरक्षित, ३१ जुलाई को होगा एलान; सरकारी वकील ने बर्बरता का हवाला देते हुए मांगी फांसी की सजा।

हरियाणा के 4 जिलों में बारिश:

हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, चार जिलों में तेज बारिश से मिली गर्मी से राहत: मौसम विभाग ने २८ और २९ जुलाई को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट, उत्तरी जिलों में पूरे दिन आसार।

हरियाणा विधानसभा की महिला सशक्तिकरण समिति का बड़ा कदम:

चेयरपर्सन शक्ति रानी शर्मा ने अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट पर जताई चिंता, सोशल मीडिया पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सदन में पेश करेंगी रिपोर्ट।

ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल २०२६:

भिवानी की मुक्केबाज प्रीति पंवार ने मलावी की खिलाड़ी को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह; आरएससी से मुकाबला जीतकर पदक से अब केवल एक जीत दूर।

शिक्षा मंत्री का पंचकूला के मॉडल संस्कृति स्कूल में निरीक्षण:

हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पंचकूला स्कूल का किया औचक निरीक्षण: कक्षाओं और सुविधाओं की समीक्षा कर जताया संतोष; व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश, कहा- सरकारी स्कूलों का सुधार प्राथमिकता।

अंबाला में नशा तस्करों पर कसा शिकंजा:

१८ ग्राम हेरोइन के साथ पंजाब का आरोपी गिरफ्तार; महेश नगर पुलिस ने रिमांड के बाद भेजा जेल, एसपी अजीत सिंह शेखावत के निर्देश पर लगातार जारी है सख्त कार्रवाई।



अम्बाला में विदेश भेजने के नाम पर ६.८० लाख की ठगी का मामला:

आर्थिक अपराध शाखा ने मुख्य आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार; पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी, पहले भी एक आरोपी हो चुका है गिरफ्तार।

हरियाणा में पंचायत की शामलात भूमि पर बने मकानों को मिलेगा मालिकाना हक:

समाधान पोर्टल शुरू, पात्र परिवार १६ जनवरी २०२७ तक कर सकेंगे आवेदन; डीडीपीओ दिनेश शर्मा ने बीडीपीओ को व्यापक मुनादी कराने के दिए निर्देश।

कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ

नमस्कार

Previous

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजा मुथुपांडी को रजत पदक जीतने पर बधाई दी

Next

पठानकोट नगर निगम कमिश्नर को मिली बम से उड़ाने की धमकी: 'खालिस्तान नेशनल आर्मी' के ईमेल से मचा हड़कंप