दैनिक खबर: आज 26 जुलाई, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार

कारगिल विजय दिवस पर द्रास पहुंचे रक्षा मंत्री:

कारगिल विजय दिवस की २७वीं वर्षगांठ पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे द्रास; वॉर मेमोरियल में शौर्य संध्या में हुए शामिल, बोले- घुसपैठियों की नीयत नहीं बदली, पर भारतीय सेना हर चुनौती के लिए तैयार।

तेलंगाना सरकार का बड़ा फैसला:

चुनाव लड़ने की न्यूनतम उम्र २५ से घटाकर २१ साल करने का प्रस्ताव पास करेगी विधानसभा; सीएम रेवंत रेड्डी बोले- मंजूरी के बाद केंद्र सरकार को भेजा जाएगा यह विधेयक।

गुजरात, महाराष्ट्र-ओडिशा में बारिश का रेड अलर्ट:

बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम से गुजरात और असम समेत कई राज्यों में भारी बारिश; असम में बाढ़ से ६६ की मौत, मौसम विभाग ने उत्तर भारत में ३१ जुलाई तक तेज बारिश का जताया अनुमान।

जंतर-मंतर पर आंदोलन खत्म, सफाई अभियान शुरू,

नीट पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर पर ३६ दिनों से चल रहा धरना-प्रदर्शन समाप्त; शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने आंदोलन खत्म करने की घोषणा की, प्रदर्शनकारियों ने की सफाई।

राजस्थान के उदयपुर में दर्दनाक हादसा:

पिछोला झील किनारे बने होटल की खिड़की से नीचे गिरी दो साल की बच्ची, डूबने से हुई मौत; दिल्ली से परिवार के साथ घूमने आई थी दो वर्षीय मासूम बच्ची।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान पर सबसे बड़े हमले को फिलहाल रोका;

सैन्य अधिकारियों ने पैट्रियट मिसाइलों की कमी और मिडिल-ईस्ट में तैनात सैनिकों की सुरक्षा पर जताई थी चिंता, न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में खुलासा।

नेपाल राष्ट्र बैंक का बड़ा फैसला:

भारतीय और नेपाली नागरिकों को २५ हजार रुपये तक के ₹२०० और ₹५०० के नए भारतीय नोट लाने-ले जाने की अनुमति मिली, ८ नवंबर २०१६ से पहले के पुराने नोटों पर प्रतिबंध जारी।

बर्लिन में LGBTQ+ प्राइड परेड के दौरान बड़ा हादसा:

भीड़ में घुसी अनियंत्रित वैन, एक शख्स की मौत और १६ घायल; आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्च ने दिए कड़ी कार्रवाई के आदेश।

स्पेन के जंगलों में लगी भीषण आग से मचा हाहाकार:

पीएम पेड्रो सांचेज बोले- जान बचाना प्राथमिकता, तेज हवाओं और सूखे के बीच ७० हजार लोगों ने छोड़ा अपना घर, अधिकारियों ने बताया अब तक की सबसे भयानक आपदा।

पूर्वी दिल्ली में कैब चालक की हत्या की गुत्थी २४ घंटे में सुलझी;

पुलिस और स्पेशल स्टाफ ने एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, कृष्णा नगर में कार के अंदर चाकू गोदकर की गई थी हत्या।

दिल्ली मेट्रो के यात्रियों को मिली बड़ी राहत:

सुरक्षा कारणों से बंद पड़े सभी १८ प्रमुख स्टेशन अब पूरी तरह खुले; सीजेपी का प्रदर्शन खत्म होने और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद सेवाएं फिर से हुईं बहाल।

जेन-जी इंडिया एंटरप्रेन्योर्स समिट-२०२६ में बोले सांसद मनोज तिवारी:

युवा नौकरी मांगने के बजाय रोजगार देने वाले बनें; विकसित भारत के निर्माण में स्टार्टअप्स और नवाचार निभाएंगे सबसे अहम भूमिका, कई दिग्गज नेता भी रहे मौजूद।

DU Admission 2026: 

दिल्ली विश्वविद्यालय ने जारी की स्नातक प्रवेश के लिए सीएसएएस दूसरे चरण की सीट आवंटन सूची: २४,८१४ अभ्यर्थियों को मिली नई सीट, जबकि ३०,६८२ छात्रों को उच्च वरीयता वाले कॉलेज और पाठ्यक्रमों में मिला अपग्रेड।

रेवाड़ी के गोकलगढ़ में भीषण हादसा:

प्लाइवुड शोरूम में रविवार सुबह अचानक लगी भयानक आग, फायर ब्रिगेड की १० गाड़ियों ने ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू; बाहर सो रहे ५ मजदूरों ने बचाई अपनी जान।

भिवानी के धनाना गांव में भीषण सड़क हादसा:

दो कारों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में शादीशुदा युवक नीरज की मौत; आक्रोशित परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ जांच और कार्रवाई शुरू की।

हरियाणा- ₹1 लाख की रेस में दौड़े हजारों खिलाड़ी:

यमुनानगर में नशे के खिलाफ आयोजित १० किमी मैराथन में मोहित और भारती बने विजेता; सीएम नायब सैनी ने विजेताओं को एक-एक लाख का इनाम देकर किया सम्मानित, युवाओं का उत्साह देख खुद भी दौड़ में हुए शामिल।

हरियाणा के पंचकूला में फिर गरजा खौफ:

शराब ठेकेदारों और आढ़ती को गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग से मिलीं थ्रेट कॉल्स, डरे कारोबारियों की सुरक्षा में पुलिस ने दो-दो गार्ड किए तैनात और अभेद ऐप कराया डाउनलोड।

अंबाला में नशा तस्करों पर कसा शिकंजा:

१८ ग्राम हेरोइन के साथ पंजाब का आरोपी गिरफ्तार; महेश नगर पुलिस ने रिमांड के बाद भेजा जेल, एसपी अजीत सिंह शेखावत के निर्देश पर लगातार जारी है सख्त कार्रवाई।



अम्बाला में विदेश भेजने के नाम पर ६.८० लाख की ठगी का मामला:

आर्थिक अपराध शाखा ने मुख्य आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार; पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी, पहले भी एक आरोपी हो चुका है गिरफ्तार।

नमस्कार।

Previous

आज 26 जुलाई का इतिहास

Next

किसानों का कल्याण सर्वोपरि है : मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. यादव