दैनिक खबर: आज 26 मई , 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को दिए पद्म पुरस्कार:

दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण: हेमा मालिनी ने ग्रहण किया सम्मान; कप्तान हरमनप्रीत कौर और सिलंबम गुरु के. पजनीवेल को मिला पद्मश्री।

विवादों के लिए अलग लीगल पोर्टल बनाएगा खेल मंत्रालय;

खेल मंत्रालय ने नेशनल स्पोर्ट्स बोर्ड और नेशनल स्पोर्ट्स ट्रिब्यूनल के नियम किए जारी: नोटिफिकेशन के जरिए दोनों संस्थाओं के काम और जिम्मेदारियां तय।



एक्सप्रेस-वे पर AC बस पलटी, दरोगा समेत 6 की मौत: 

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित होकर पलटी डबल डेकर एसी बस, दरोगा व कैदी समेत 6 यात्रियों की दर्दनाक मौत: उन्नाव में मंगलवार सुबह हुआ बड़ा हादसा; 3 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोग गंभीर रूप से घायल।



ठोस कचरा प्रबंधन नियम के उल्लंघन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त:

अवैध डंपिंग और ट्रांसपोर्ट करने वालों के खिलाफ जिला कलेक्टरों को कार्रवाई के निर्देश: अवैध वाहनों और उनके मालिकों-ऑपरेटरों पर कसेगा शिकंजा; राज्यों की रिपोर्ट के बाद शीर्ष अदालत ने सुनाया फैसला।

ईरान जंग के बीच दो हफ्तों में चौथी बार बढ़े सीएनजी के दाम:

आईजीएल ने आज फिर बढ़ाई ₹2 प्रति किलोग्राम की कीमत: दिल्ली-एनसीआर समेत कई शहरों में आज से लागू हुईं नई दरें; आम जनता की जेब पर पड़ा सीधा असर।

असम विधानसभा में पेश हुआ यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल:

पारित होने पर कानून बनाने वाला देश का तीसरा राज्य बनेगा असम: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की तरफ से संसदीय कार्य मंत्री अतुल बोरा ने पटल पर रखा विधेयक; 27 मई को होगी चर्चा।


भारत में चीनी दूतावास की प्रवक्ता यू जिंग ने जारी किया बयान;

सदियों पुराने धार्मिक रीति-रिवाजों और ऐतिहासिक परंपराओं का दिया हवाला; तिब्बत मुद्दे पर दोनों देशों के बीच फिर बढ़ सकती है कूटनीतिक तल्खी

सीजफायर के बीच अमेरिका का ईरान पर हमला:

अमेरिका और ईरान के बीच जारी सीजफायर वार्ता के बीच अमेरिकी सेना का बड़ा एक्शन, होर्मुज स्ट्रेट के पास बारूदी सुरंग बिछा रही बोट्स को बनाया निशाना: बंदर अब्बास पोर्ट के पास सरफेस टू एयर मिसाइल साइट पर भी किया हमला



बांग्लादेश ने ट्रैफिक से निजात पाने के लिए शुरू किया नया सिस्टम:

कारें, मोटरसाइकिलें और रिक्शे ट्रैफिक नियमों को ठेंगा दिखाकर और आपस में खतरनाक होड़ लगाकर रेंगते व सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते नजर आते हैं।



फिलीपींस में बड़ा हादसा:

ताश के पत्तों की तरह ढह गया निर्माणाधीन नौ मंजिला होटल: सोमवार सुबह मलबे के विशाल ढेर से निकाले गए दो और मजदूरों के शव; अब तक कुल तीन की मौत।



यमुना में पानी की कमी और अमोनिया बढ़ने से दिल्ली प्यासी:

यमुना में हरियाणा की तरफ से कम पानी आने और अमोनिया बढ़ने से वजीराबाद व चंद्रावल संयंत्रों में उत्पादन ठप: दिल्ली के कई इलाकों में गहराया भीषण जल संकट।



दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी कामयाबी:

कई राज्यों में चोरी और सेंधमारी करने वाला अंतरराज्यीय शातिर चोर जोगिंदर सिंह गिरफ्तार: ठिकाना बदलकर इंदौर में फरारी काट रहा था महाराष्ट्र का मूल निवासी।



नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में CBI को मिली बड़ी कामयाबी:

पुणे की फिजिक्स प्रोफेसर मनीषा संजय हवलदार को छह दिनों की रिमांड पर भेजा; विशेष न्यायाधीश अजय गुप्ता ने सुनाया फैसला।



दिल्ली से चोरी के मोबाइल बांग्लादेश भेजने वाले गिरोह का भंडाफोड़:

दक्षिणी जिला पुलिस की एएटीएस ने ओखला विहार में की छापेमारी; दो आरोपी गिरफ्तार, पांच स्मार्टफोन बरामद।

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 13-14 जून को:

बोर्ड ने घोषित की एचटीईटी परीक्षा की तारीखें: आगामी 13 और 14 जून को राज्यभर में होगा परीक्षा का आयोजन; बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने दी जानकारी।



हरियाणा सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:

कई आईएएस और एचसीएस अधिकारियों के तबादले: मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने जारी किए आदेश; पानीपत के डीसी वीरेंद्र दहिया की छुट्टी, पलवल के डीसी जैनेंद्र सिंह छिल्लर को मिली जिम्मेदारी।



हरियाणा में लगातार बढ़ रहा गर्मी का असर:

सोमवार को औसत न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज: चार शहरों में पारा 30 डिग्री के पार; मेवात में 31.9 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रही रात।



हरियाणा सरकार को NGT का कारण बताओ नोटिस:

नियमों को ताक पर रखकर वायु व पर्यावरण प्रदूषण फैलाने वाले आरएमसी (RMC) प्लांटों पर एनजीटी की सख्ती के बाद हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की बड़ी कार्रवाई।



अंबाला में नशा तस्करों पर पुलिस का सबसे बड़ा प्रहार:

सीआईए टीमों ने 840.93 ग्राम हेरोइन के साथ 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार: एसपी अजीत सिंह शेखावत के नेतृत्व में 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत ड्रग्स माफिया का भंडाफोड़।



विदेश भेजने के नाम पर 30 लाख रुपये की ठगी करने वाला गिरफ्तार:

अंबाला की नग्गल थाना पुलिस ने आरोपी गुरप्रीत सिंह को दबोचा; कोर्ट से रिमांड हासिल कर पूछताछ में जुटी पुलिस।



अग्निपथ योजना सेना भर्ती की ऑनलाइन कॉमन प्रवेश परीक्षा 1 जून से शुरू:

विभिन्न केंद्रों पर 12 जून 2026 तक चलेगी परीक्षा; अग्निवीर जीडी, महिला सेना पुलिस और नर्सिंग सहायक समेत कई पदों पर होगी भर्ती।

आज फिर मिलेंगे शाम 6 बजे के मुख्य समाचारो के साथ


नमस्कार।

Previous

मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश ने प्रदेशवासियों से जनगणना कार्य में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का किया आग्रह

Next

हरियाणा पुलिस की 'शगुन योजना': बेटी की शादी पर पुलिस विभाग दे रहा ₹2,50,000 की बड़ी मदद, DCP हिमाद्री कौशिक ने सौंपे चेक