दैनिक खबर: आज 25 जुलाई, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

कॉकरोच जनता पार्टी ने तीन मांगें पूरी होने पर खत्म किया आंदोलन;

शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, केस वापसी और नीट पीड़ितों को एक-एक करोड़ रुपये के मुआवजे का ऐलान, छात्रों ने मनाया जीत का जश्न।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत बोले:

नई पीढ़ी पर आदेश थोपने के बजाय संवाद और तर्क से दिखाएं सही दिशा; मनमानी और शक्ति से नहीं बना जा सकता मालिक, युवाओं से बातचीत करना बेहद जरूरी।

गुजरात और असम में भारी बारिश और बाढ़ का तांडव;

४० हजार से अधिक लोग सुरक्षित निकाले गए, मौतों का आंकड़ा बढ़ा तथा मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी।

40 साल में प्लेन की सीटों का गैप 4-इंच घटा:

आराम के लिए ज्यादा दाम;  चार दशकों में एविएशन इंडस्ट्री ने घटाई इकोनॉमी क्लास की सीट पिच और चौड़ाई; उधर इंसानी मोटापा बढ़ने के बावजूद एयरलाइंस में लेगरूम ४ से ७ इंच तक हुआ कम, यात्रियों की बढ़ी परेशानी।

भारत ने स्वदेशी काउंटर-ड्रोन सिस्टम 'भार्गवास्त्र' का ट्रायल किया:

सोलर डिफेंस ने नागपुर में स्वदेशी काउंटर-ड्रोन सिस्टम 'भार्गवास्त्र' का भारतीय सेना के सामने किया सफल लाइव ट्रायल; ड्रोन झुंड और हवाई खतरों से निपटने में सक्षम, सेना के C4I नेटवर्क से जुड़ने में भी समर्थ।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का बड़ा बयान;

बोले- ईरान युद्ध में चीन-रूस के शामिल होने की उम्मीद नहीं, लेकिन दी चेतावनी कि अगर हस्तक्षेप किया तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

कनाडा में पंजाब की छात्रा की गला घोंटकर हत्या,

कनाडा के एडमंटन में पंजाब की २३ वर्षीया छात्रा दमनप्रीत कौर की गला घोंटकर हत्या; पुलिस ने लिव-इन पार्टनर भारतीय युवक रितिश कुमार को किया गिरफ्तार, सेकेंड डिग्री मर्डर का केस दर्ज।

इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट के वकील करीम खान पद से हटाए गए,

यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच ICC के मुख्य अभियोजक करीम खान पद से हटाए गए; सदस्य देशों की सभा ने मतदान कर लिया फैसला, कानूनी टीम ने फैसले को बताया राजनीतिक और एकतरफा कार्रवाई।

सीरिया में भीषण सड़क हादसा:

देइर अल-जोर-दमिश्क राजमार्ग पर दो यात्री बसों की आमने-सामने की टक्कर में ३५ लोगों की दर्दनाक मौत, ३० अन्य घायल; घायलों का अस्पताल में इलाज जारी।

सोनिया गांधी के खिलाफ वोटर लिस्ट मामले में FIR दर्ज करने की याचिका पर फैसला टला;

राउज एवेन्यू कोर्ट १३ अगस्त को सुनाएगा आदेश, दोनों पक्षों को १ अगस्त तक लिखित जवाब दाखिल करने का निर्देश।

दिल्ली में मुगलकालीन शहरपनाह को बचाने की कोशिश,

शाहजहानाबाद की ऐतिहासिक दीवार के दरियागंज हिस्से का ६७ लाख रुपये से होगा कायाकल्प; एएसआई ने निविदाएं कीं आमंत्रित, अगले तीन महीनों में पूरा किया जाएगा संरक्षण और मरम्मत का कार्य।

दिल्ली सरकार को नोटिस जारी:

छतरपुर मनचंदा फार्म में अवैध पेड़ कटान और वन भूमि अतिक्रमण पर एनजीटी सख्त; दिल्ली सरकार व वन विभाग को नोटिस जारी कर मांगा जवाब, रिपोर्ट में २८ पेड़ काटने की हुई पुष्टि।

अम्बाला में प्रदर्शन कर रहे रोडवेज कर्मचारियों के बीच खुद ज्ञापन लेने पहुंचे परिवहन मंत्री अनिल विज;

१५ दिनों में बैठक बुलाने के दिए आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने समाप्त किया अपना विरोध प्रदर्शन।

हरियाणा के झज्जर में भीषण सड़क हादसा:

ट्रक और कार की जोरदार टक्कर में दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर; खिड़की काटकर निकाले गए शव, एयरफोर्स में चयन के बाद पसरा मातम।

हरियाणा में फिर से मानसून हुआ एक्टिव;

पानीपत, रोहतक और हिसार समेत कई जिलों में तेज बारिश, यमुनानगर में यलो अलर्ट जारी तथा २८ जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना।

हरियाणा की सर्वखाप पंचायत में सामाजिक सुधार पर बड़ा फैसला;

खाप प्रतिनिधियों ने हुक्का और अश्लील कंटेंट दूर करने की उठाई मांग, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी सामाजिक कार्रवाई।

कांग्रेस विधायक मोहम्मद इलियास के बेटे जावेद खान बीजेपी में हुए शामिल;

सीएम नायब सैनी ने दिलाई सदस्यता, जावेद बोले- मुख्यमंत्री कहें तो पिता भी आज ही कांग्रेस से इस्तीफा देने को तैयार।

अम्बाला शहर में 'समाज गौरव सम्मान समारोह' आयोजित :

अम्बाला शहर में सैनी सर्कल सभा द्वारा आयोजित 'समाज गौरव सम्मान समारोह' में बोलीं सुमन सैनी: समाज की कुरीतियों को खत्म करने के लिए एकजुटता जरूरी, न दहेज लें और न दें का दिया संदेश। 

कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ

नमस्कार

Previous

नशा तस्करों पर अंबाला पुलिस का बड़ा प्रहार: हेरोइन तस्करी मामले में मुख्य आरोपी रोहित उर्फ घौडा गिरफ्तार

Next

पश्चिम बंगाल: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई; 4 लाख रुपये रिश्वत लेते रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर रंगे हाथों गिरफ्तार