24/07/26

दैनिक खबर: आज 24 जुलाई, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार

पेपर लीक के खिलाफ सख्त कानून बनाएगी केंद्र सरकार,

आधी रात वीडियो संदेश जारी कर पीएम नरेंद्र मोदी ने दिया आश्वासन; कैबिनेट बैठक में मसौदे पर होगी चर्चा, अगले हफ्ते संसद में पेश किया जाएगा।

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 27वें दिन खत्म:

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने जूस पिलाकर तुड़वाया सोनम वांगचुक का २७ दिन लंबा अनशन; सरकार से लिखित आश्वासन मिलने के बाद लिया फैसला, छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने और मुआवजे की मांग पूरी।

यूपी में गंगा, यमुना समेत 10 नदियां उफान पर:

देशभर में जारी मानसून का कहर; दक्षिण गुजरात में भारी बारिश से बाढ़ के हालात, यूपी में उफान पर १० नदियां, बिहार के १९ और राजस्थान के ११ जिलों में अलर्ट जारी।

मानसून सत्र का 5वां दिन, विपक्ष का मकर-द्वार पर प्रदर्शन:

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष का भारी हंगामा, संसद के दोनों सदन स्थगित; मकर द्वार पर प्रदर्शन की तैयारी के बीच बीजेपी ने एनडीए सांसदों को जारी किया व्हिप।

ईरान पर सबसे बड़े हमले को तैयार अमेरिका,


डोनाल्ड ट्रम्प बोले- पूरी तैयारी, फैसला बाकी; ईरान ने दी भारी कीमत चुकाने की चेतावनी, ब्रिटेन की सेना भी अलर्ट पर।

अमेरिका ने भारत से आयातित सामान पर लगाया १०% अतिरिक्त टैरिफ;

ट्रेड एक्ट के तहत जबरन मजदूरी के मुद्दे पर की कार्रवाई, ६० देशों पर ट्रम्प प्रशासन ने १० से १२.५ प्रतिशत तक बढ़ाया शुल्क।

बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन जल्द दे सकते हैं इस्तीफा:

कार्यकाल खत्म होने से दो साल पहले ही पद छोड़ सकते हैं राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन; शेख हसीना के तख्तापलट के बाद अवामी लीग सरकार के कार्यकाल के एकमात्र बचे हैं संवैधानिक प्रमुख।

नियम तोड़ विदेशी राजदूतों से अलग-अलग मिलेंगे नेपाल के पीएम बालेन शाह;

भारत और चीन के एम्बेसेडर से मुलाकात तय, दोनों पड़ोसी देशों के साथ संतुलित संबंध बनाए रखने की नीति का हिस्सा।

दिल्ली में छिटपुट वर्षा के आसार,

अगले कई दिन भारी बारिश की संभावना नहीं; ४० डिग्री से नीचे रहेगा तापमान, तेज धूप और उमस करेगी परेशान, वायु गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में दर्ज।

दिल्ली के दो व्यस्त रास्तों पर बनेंगे 5-5 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर,

दिल्ली में ट्रैफिक जाम से राहत के लिए उत्तर-पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र में बनेंगे दो नए फ्लाईओवर; करावल नगर और शकूर बस्ती मार्ग पर पांच-पांच किलोमीटर लंबे प्रोजेक्ट्स के लिए पीडब्ल्यूडी ने शुरू की फिजिबिलिटी स्टडी।

कालकाजी में दुकानदार पर लगाया था दुष्कर्म का आरोप, 

दिल्ली के कालकाजी में नमकीन व्यापारी पर दुष्कर्म का आरोप निकला हनीट्रैप का मामला; युवती कर रही थी मोटी रकम की मांग, पुलिस ने दर्ज की दोनों पक्षों से एफआईआर, जांच जारी।

हरियाणा में २७ जुलाई से फिर एक्टिव होगा मानसून;

आज कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार, २५ से बदलेगा मौसम और बंगाल की खाड़ी से नमी मिलने पर अगले चार-पांच दिन होगी भारी बारिश।

CA ने पत्नी संग किया सुसाइड:

पंजाब के जीरकपुर के चार्टर्ड अकाउंटेंट और उनकी पत्नी ने भाखड़ा नहर में कूदकर की आत्महत्या; लावारिस कार से मोबाइल-लैपटॉप बरामद होने के बाद शुरू हुई खोज में ८० किलोमीटर की दूरी पर मिले दोनों के शव।

करनाल जिला परिषद चेयरपर्सन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित ;  

सोहन राणा ने खोला मोर्चा बताया सुनियोजित षड्यंत्र, कांग्रेस पार्षदों और अपनी ही पार्टी के नेताओं पर लगाए ईमानदारी से काम न करने देने के गंभीर आरोप।

नारनौल की सफाई व्यवस्था होगी हाईटेक:

नारनौल नगर परिषद ने सफाई व्यवस्था और प्रदूषण नियंत्रण को आधुनिक बनाने के लिए शुरू की बड़ी तैयारी; कचरा प्रबंधन, धूल नियंत्रण और फॉगिंग हेतु अत्याधुनिक मशीनों तथा वाहनों की खरीद के लिए जारी किए कई टेंडर।

अंबाला उपायुक्त ने मतदाताओं से आज गणना प्रपत्र जमा कराने की अपील की;

३१ जुलाई को प्रकाशित होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, ३ अक्टूबर को जारी की जाएगी अंतिम मतदाता सूची।

हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य ने अम्बाला के शिक्षण संस्थानों का किया औचक निरीक्षण;

सफाई कर्मचारियों की जानी समस्याएं, स्वच्छ वातावरण हेतु कर्मियों के योगदान को सराहा और अधिकारियों को दिए निर्देश।

वन विभाग ने अम्बाला में वन चेतना यात्रा को दिखाई हरी झंडी;

फिल्मों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण के प्रति किया जाएगा जागरूक, पिंजौर से मुख्यमंत्री ने किया था शुभारंभ।

नमस्कार।

Previous

इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Next

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज की कैबिनेट बैठक में प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ और सख्त कार्रवाई का फैसला लेंगे