दैनिक खबर: आज 23 जुलाई, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

नीति आयोग के CEO बने अनुराग जैन:

मध्य प्रदेश के निवर्तमान मुख्य सचिव अनुराग जैन बने नीति आयोग के नए सीईओ; दो साल के लिए हुई नियुक्ति, आदेश जारी होते ही १९९१ बैच के आईएएस अधिकारी अशोक बर्णवाल बनाए गए राज्य के नए मुख्य सचिव।

पेपर लीक के दोषियों की सजा के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाने का पीएम मोदी का ऐलान;

सीजेपी का प्रदर्शन जारी, २४ जुलाई को देशभर में करेगी शांतिपूर्ण प्रदर्शन, सरकार ने बातचीत का भेजा न्योता।

राहुल बोले- पीएम एजुकेशन सिस्टम की बर्बादी के जिम्मेदार:

फास्ट ट्रैक कोर्ट्स के पीएम मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का तंज; पेपर लीक मामले में सरकार पर साधा निशाना, बताया शिक्षा तंत्र की तबाही छिपाने की कोशिश, प्रधानमंत्री को ठहराया जिम्मेदार।

भारत से दक्षिण-कोरिया तक 7000KM लंबी बादलों की बेल्ट:

सैटेलाइट तस्वीरों में दिखा हिमालय से दक्षिण कोरिया तक फैला विशाल बादलों का बेल्ट; भारत में मॉनसून कन्वर्जेंस जोन से जमकर बरस रहे मेघ, गुजरात के उमरगाम में २४ घंटों में ४३ इंच बारिश से बाढ़।

सलाइन की जगह चढ़ाई मिनरल वाटर की ड्रिप :

मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिला अस्पताल में डॉक्टर ने मरीज को सलाइन की जगह चढ़ाई मिनरल वाटर की ड्रिप; नर्स के विरोध के बावजूद की लापरवाही, वीडियो वायरल होने पर डॉक्टर व नर्स को कारण बताओ नोटिस जारी।

अमेरिका ने ईरान पर लगातार १२वीं रात की एयरस्ट्राइक,

ट्रंप बोले- बुरी तरह पिट रहा है ईरान; उधर लाल सागर में हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के दो तेल टैंकरों पर बोला मिसाइल व ड्रोन हमला।

फ्रांस में 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन:

फ्रांस बना १५ साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बैन लगाने वाला पहला यूरोपीय देश; सितंबर से लागू होगा नया कानून, अन्य यूरोपीय देश भी न्यूनतम उम्र तय करने की तैयारी में।

फ्रांस में कीटनाशक पर बैन हटा,

पर्यावरण मंत्री का इस्तीफा: विवादित कृषि बिल के विरोध में फ्रांस की पर्यावरण मंत्री मोनिक बारबू का इस्तीफे का ऐलान; दो प्रतिबंधित कीटनाशकों के इस्तेमाल को मंजूरी देने वाले विधेयक को सीनेट ने २१४-१११ मतों से किया पारित।

अमेरिकी सीनेट की समिति ने चीनी ऑटोमेकर्स पर शिकंजा कसने वाला बिल किया मंजूर;

२० प्रतिशत चीनी निवेश के चलते मर्सिडीज-बेंज की अमेरिकी बिक्री पर गहराया संकट, बर्नी मोरेनो और एलिसा स्लोटकिन ने किया पेश।

जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाया :

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 'चलो संसद' प्रदर्शन के दौरान महिला प्रदर्शनकारी को थप्पड़ मारने वाले एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा पर गिरी गाज; वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारी को ड्यूटी से हटाया गया।

क्षेत्रवासियों को कूड़े की समस्या से मिलेगी मुक्ति:

पश्चिमी जोन में घर-घर से कचरा उठाने की नई योजना शुरू; मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पंखा रोड पर करेंगी उद्घाटन, मंत्री आशीष सूद, मनजिंदर सिरसा व पंकज सिंह रहेंगे मौजूद।

गाजियाबाद मालगाड़ी हादसे के बाद ट्रेन परिचालन प्रभावित;

कानपुर शताब्दी समेत कई ट्रेनें देरी से चल रहीं, नई दिल्ली-दरभंगा सुपरफास्ट और भुवनेश्वर दुरंतो के प्रस्थान समय में किया गया बदलाव, यात्रियों को हो रही परेशानी।

कैथल में युवक का रास्ता रोककर 4 राउंड हवाई फायरिंग:

कैथल के दुसेरपुर के पास स्कॉर्पियो और थार सवार बदमाशों ने युवक का रास्ता रोक की हवाई फायरिंग; वीडियो बनाने पर दी जान से मारने की धमकी, पीड़ित गुरमेज सिंह की शिकायत पर गुहला थाना पुलिस ने मामला किया दर्ज।

दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में हरियाणा में प्रदर्शन तेज;

जेजेपी का धरना, किसानों व एनएसयूआई ने निकाला रोष मार्च और फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला, कांग्रेस गुरुवार को राज्यभर में निकालेगी रोष मार्च।

हरियाणा-जिम ट्रेनर हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर:

हरियाणा के हांसी में चर्चित जिम ट्रेनर कपिला हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता; एनकाउंटर के बाद मुख्य आरोपी रोहित यादव गिरफ्तार, रेकी करने और शूटरों को हथियार मुहैया कराने का आरोप।

CBI ने IAS मोहम्मद की विदेश यात्रा का मांगा रिकॉर्ड:

हरियाणा के बहुचर्चित ५०४ करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड मामले में सीबीआई की कार्रवाई तेज; आईएएस अधिकारी मोहम्मद शाइन की विदेश यात्राओं का रिकॉर्ड मांगा, चंडीगढ़ और लुधियाना में पांच जगहों पर छापेमारी कर सबूत जब्त।

हरियाणा के सरकारी स्कूलों के कंप्यूटर फैकल्टी और लैब अटेंडेंट्स को बड़ी राहत;

शिक्षा निदेशालय ने २४ जुलाई तक अप्रैल-मई का बकाया मानदेय जारी करने के दिए सख्त निर्देश, लापरवाही बरतने वाले अफसरों को दी चेतावनी।

हरियाणा के १५ हजार क्लर्कों को वित्त विभाग से बड़ी राहत;

अतिरिक्त इंक्रीमेंट को बेसिक पे का स्थायी हिस्सा मान जारी किया स्पष्टीकरण, वेतन निर्धारण, एसीपी, पदोन्नति और पेंशन पर शंकाएं हुईं खत्म।

अम्बाला में अनधिकृत पानी और सीवर कनेक्शनों को नियमित करने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने शुरू किया अभियान; एक्सईएन हरभजन सिंह ने कनेक्शन मंजूर न कराने पर काटने की दी चेतावनी।



जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला में पौधारोपण अभियान आयोजित;

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए बच्चों और स्टाफ को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल के लिए किया प्रेरित।

नमस्कार।

Next

जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ने किया राजस्थान संपर्क 181 कॉल सेंटर का निरीक्षण