दैनिक खबर: आज 23 जून , 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

राष्ट्रपति भवन में दूसरे चरण के पद्म पुरस्कार समारोह का आयोजन:

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज देश की ६५ हस्तियों को करेंगी सम्मानित; क्रिकेटर रोहित शर्मा, ममूटी और अलका याग्निक सहित कई दिग्गजों को मिलेगा प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान।

पुणे के लोहागढ़ किले में इंदौर के राजा रघुवंशी जैसी सनसनीखेज वारदात:

मंगेतर सिया गोयल ने बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी के साथ मिलकर केतन अग्रवाल को ४०० फीट गहरी खाई में दिया धक्का; हत्या को हादसा बताने की साजिश नाकाम।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कॉकरोच जनता पार्टी को बताया दहशतगर्दों की 'बी टीम':

नीट पेपर लीक विरोध पर कहा- सिस्टम के पीछे पड़े हैं रिजेक्टेड लोग; सोशल मीडिया संगठन लगातार मांग रहा शिक्षा मंत्री का इस्तीफा।

गुजरात- AAP विधायक, पत्नी समेत 9 को 7-7 साल जेल:

गुजरात की कोर्ट ने वन अधिकारियों से मारपीट और वसूली मामले में आप विधायक चैतर वसावा और उनकी पत्नी सहित नौ आरोपियों को सुनाई सात-सात साल की सजा।

कलकत्ता हाईकोर्ट ने भवानीपुर विधानसभा सीट की मतगणना से जुड़े ईवीएम:

वीवीपैट और सीसीटीवी फुटेज सहित सभी अहम सबूत सुरक्षित रखने का दिया आदेश; परिणाम में गड़बड़ी के आरोपों पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने लिया बड़ा फैसला।

अमेरिका के उत्तरी कैलिफोर्निया की ब्यूट काउंटी लाइब्रेरी में अंधाधुंध गोलीबारी से दो लोगों की मौत:

एक बच्चा मामूली रूप से घायल; वारदात के बाद पीछे के रास्ते से भाग रहे संदिग्ध को पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार।

अमेरिका और ईरान के बीच हुए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर से पश्चिम एशिया में नया मोड़:

दोनों देशों की नजदीकियों से इजरायल में बढ़ी गहरी चिंता; हिजबुल्लाह के खिलाफ सैन्य ताकत कमजोर होने का सता रहा डर।

अमेरिका में स्कूल छात्र से शारीरिक संबंध बनाने वाली शिक्षिका गिरफ्तार:

भेद खुलने पर अन्य छात्रों द्वारा ब्लैकमेल कर अच्छे नंबरों का दबाव बनाने का सनसनीखेज मामला आया सामने।

'सालों के बजाय महीनों में बदल जाएगा माहौल':

इंटेलिजेंस अलायंस 'फाइव आइज' ने एआई की अगली जेनरेशन से साइबर सुरक्षा को बड़े खतरे की दी अनोखी चेतावनी, सरकारों और कॉर्पोरेट लीडर्स से साइबर रेजिलिएंस को तुरंत प्राथमिकता देने और सुरक्षा मजबूत करने की अपील।

डीयू ने पीजी दाखिले के दूसरे दौर के आंकड़े किए जारी:

पहले चरण में ८,१५० प्रवेशों के बाद दूसरे दौर में २,९६४ नए आवंटन; ३,३९९ अभ्यर्थियों ने सीट की फ्रीज और २,४४८ छात्रों ने चुना अपग्रेड का विकल्प।

20000 करोड़ के Vivo मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली HC का बड़ा आदेश;

दिल्ली हाईकोर्ट ने वीवो मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो चीनी नागरिकों को चीन जाने की इजाजत देने वाले निचली अदालत के आदेश पर लगाई रोक।

पूर्व PM के बेटे की कंपनी में साइबर सेंध:

पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल के बेटे की कंपनी से ७.६८ करोड़ की साइबर ठगी मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी, आईएफएसओ यूनिट ने पंजाब से 'म्यूल' खाताधारक नवनीत को किया गिरफ्तार।

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की बड़ी कामयाबी:

आधुनिक तकनीक की मदद से लापता चार किशोरों और दिव्यांग महिला को किया बरामद; त्वरित कार्रवाई कर महज २४ घंटे के भीतर परिजनों से मिलाकर पूरा किया ऑपरेशन।

हरियाणा के फतेहाबाद में एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई:

भट्टू थाने की एएसआई तलविंद्र कौर और महिला बिचौलिया ३५ हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार; समझौता होने के बाद भी बना रही थीं दबाव।

हिसार में पीडब्ल्यूडी ठेकेदार ने लाइसेंसी बंदूक से माथे पर गोली मारकर किया सुसाइड:

ठेकेदारी में ३५ लाख रुपए का घाटा होने से था परेशान; पुलिस को कमरे से मिला कारतूस का खोल।



दस वर्षीय नाबालिग लड़की का शव गुरुग्राम के जंगलों में मिलने से सनसनी:

शुरुआती जांच में दुष्कर्म की आशंका; पुलिस ने संदिग्ध टैक्सी ड्राइवर को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ। 

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:

३४ साल पुराने जनता एक्सप्रेस बम ब्लास्ट में केंद्र की अपील खारिज; कोर्ट ने कहा- चलती ट्रेन में बम विस्फोट 'दुर्घटना' की श्रेणी में, रेलवे को देना होगा मुआवजा।

निर्जला एकादशी पर यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे का बड़ा फैसला:

भिवानी-ढेहर का बालाजी के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने और रेवाड़ी-रींगस रेलसेवा की संचालन अवधि बढ़ाने से मिलेगी बड़ी राहत।

नौकरानी ने चोरी किया था 40 लाख का गोल्ड-डायमंड:

पंचकूला के मनसा देवी क्षेत्र में ९१ वर्षीय बुजुर्ग महिला के घर ४० लाख की चोरी का खुलासा, खाना बनाने वाली नौकरानी ही निकली चोर; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बरामद किए सोने-डायमंड के गहने।

अम्बाला शहर में नालों व ड्रेनों की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने सड़कों पर उतरे एसडीएम दर्शन कुमार:

अधिकारियों को शत-प्रतिशत कार्य पूरा करने के दिए कड़े निर्देश; जनता से की पॉलीथिन न फेंकने की अपील।

कम बारिश की आशंका पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की समीक्षा बैठक:

हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा वीसी से जुड़े; उपायुक्त ने अधिकारियों को कम पानी वाली फसलों और जल संचय के लिए दिए निर्देश।

हरियाणा सरकार ने डिजिटल क्रांति के तहत ऑटो म्यूटेशन सिस्टम और पेपरलेस रजिस्ट्रेशन २.० का किया शुभारंभ:

रजिस्ट्री होते ही स्वतः दर्ज होगा इंतकाल; अब मात्र २४ घंटे के भीतर मिलेगी आम जनता को मंजूरी।

कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ

नमस्कार

Previous

प्रदेश में बाढ़ नियंत्रण के लिए उपकरणों पर 30 करोड़ से अधिक की खरीद को दी मंजूरी- सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी

Next

राजस्थान को जल्द मिलेगा अपने हिस्से का पानी, जल प्रबंधन को मिलेगी और मजबूती- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा