22/02/25

आज 22 फरवरी के मुख्य समाचार और इतिहास

आरएस अनेजा, 22 फरवरी नई दिल्ली

आज के मुख्य समाचार और इतिहास

🆔 हरियाणा में भ्रष्ट कर्मचारी-अधिकारियों को जबरन रिटायर करेगी सरकार: 50 साल की उम्र के बाद नहीं मिलेगी एक्सटेंशन; ग्रुप-B के अधिकारी की रोकी

🆔 डोनाल्ड ट्रम्प ने एक महीने में 37 हजार 660 लोगों को डिपोर्ट किया

🆔 इजरायल के पीएम नेतन्याहू बोले- हमास ने बंधक का शव नहीं दिया, अब हम उसे सजा देंगे

🆔 ब्राजील: यूनिवर्सिटी के छात्रों को ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 12 स्टूडेंट्स की मौत, 19 घायल

🆔 डोनाल्ड ट्रम्प ने ज़ेलेंस्की और पुतिन से मिलकर काम करने की अपील की

🆔 PM मोदी ने शरद पवार को कुर्सी पर बैठाया, पीने को दिया पानी, VIDEO वायरल

🆔 WhatsApp का बड़ा एक्शन, 30 दिन में बैन किए 84 लाख भारतीय अकाउंट्स

🆔 मुंबई-पुणे नहीं, नोएडा में बढ़ रहा है सबसे तेजी से घर का किराया

🆔 ब्रेकिंग न्यूज़: ED ने BBC इंडिया पर ₹3.44 करोड़ जुर्माना लगाया; तीन डायरेक्टर्स पर भी एक्शन; FDI नियमों के उल्लंघन का आरोप

🆔 मणिपुर: राष्ट्रपति शासन लगने के बाद एक्शन में सुरक्षा बल, 30 से ज्यादा उग्रवादी गिरफ्तार

🆔 'मुझे हल्के में मत लेना...', CM फडणवीस के साथ टकराव की अटकलों के बीच शिंदे का ताजा बयान

🆔 Google Pay ला रहा ऐसा जोरदार AI फीचर, ल‍िखकर नहीं, अब बोलने से ही हो जाएगा UPI पेमेंट

🆔 Google Pay पर कार्ड से बिल भुगतान हुआ महंगा

💠PM मोदी ने शरद पवार को कुर्सी पर बैठाया, पीने को दिया पानी, VIDEO वायरल

💠डोनाल्ड ट्रम्प ने ज़ेलेंस्की और पुतिन से मिलकर काम करने की अपील की

💠ब्राजील: यूनिवर्सिटी के छात्रों को ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 12 स्टूडेंट्स की मौत, 19 घायल

💠इजरायल के पीएम नेतन्याहू बोले- हमास ने बंधक का शव नहीं दिया, अब हम उसे सजा देंगे

💠डोनाल्ड ट्रम्प ने एक महीने में 37 हजार 660 लोगों को डिपोर्ट किया

💠हरियाणा में भ्रष्ट कर्मचारी-अधिकारियों को जबरन रिटायर करेगी सरकार: 50 साल की उम्र के बाद नहीं मिलेगी एक्सटेंशन; ग्रुप-B के अधिकारी की रोकी

💠तापमान में दर्ज की गई गिरावट: कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी; बिहार समेत 13 राज्यों में ओलावृष्टि का अलर्ट

💠Meerut News: दिल्ली रोड पर आपसी सहमति से हटाई 168 साल पुरानी मस्जिद

💠कांग्रेस में मेरा क्या काम? नाराज शशि थरूर ने राहुल गांधी से पूछा, PM मोदी की कर चुके हैं तारीफ

💠छावा' की धूम मची है...' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की विकी कौशल की फिल्म की जमकर तारीफ

1 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन का शुभारंभ, पीएम मोदी बोले- यह सम्मेलन आजादी की लड़ाई का सार

2 पीएम मोदी के एक खास अंदाज की वजह से खूब प्रशंसा हो रही है,दरअसल कार्यक्रम में पीएम मोदी शरद पवार का सहारा बने,और उन्होंने अपने हाथों से कुर्सी को पकड़कर पवार को उस पर बिठाया, इतना ही नहीं पीएम मोदी ने पवार के सामने रखी बोतल को खोलकर गिलास में पानी डालकर उनके सामने किया,यह देखकर कार्यक्रम में मौजूद लोग तालियां बजाने से खुद को नहीं रोक सके

3 सम्मेलन के उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी ने कहा, देश में मराठी भाषा ने हमें बहुत समृद्ध दलित साहित्य दिया है, अपनी आधुनिक सोच के कारण मराठी साहित्य ने विज्ञान कथाओं की रचना भी की है, अतीत में महाराष्ट्र के लोगों ने आयुर्वेद, विज्ञान और तर्क के क्षेत्र में अद्भुत योगदान दिया है, महाराष्ट्र और मुंबई में हिंदी फिल्मों के साथ साथ मराठी फिल्मों का दर्जा बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है,नई फिल्म छावा की इस समय धूम मची हुई है

4 पीएम मोदी ने कहा कि आज शरद पवार के निमंत्रण पर मुझे इस गौरवशाली परंपरा में शामिल होने का अवसर मिल रहा है। मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है। इसलिए आप मराठी भाषा और मराठी संस्कृति के प्रति मेरे प्रेम से भली-भांति परिचित हैं। मैं आप विद्वानों जितना मराठी में पारंगत नहीं हूं, लेकिन मैंने मराठी बोलने, मराठी के नए शब्द सीखने का निरंतर प्रयास किया है

5 'आतंकवाद को हल्के में मत लो', जयशंकर ने बांग्लादेश को लगाई लताड़; पाकिस्तान को भी दिखाया आईना

6 हमारे मामलों में विदेशी दखल चिंताजनक', चुनाव में US फंडिंग वाले ट्रंप के बयान पर बोला विदेश मंत्रालय

7 लोकसभा चुनाव में US फंडिंग के ट्रंप के दावों पर मचा हड़कंप, हरकत में आई भारत सरकार; जांच शुरू

8 अमेरिका की एजेंसी USAID द्वारा कथित तौर पर 21 मिलियन डॉलर की फंडिंग को लेकर भारत में सियासी घमासान छिड़ गया है,एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है, कि यह फंडिंग भारत के लिए नहीं, बल्कि बांग्लादेश के लिए थी,इस रिपोर्ट ने सत्तारूढ़ बीजेपी और कांग्रेस के बीच तीखी नोंकझोंक को जन्म दिया है, दोनों पार्टियां एक दूसरे पर जमकर आरोप प्रत्यारोप लगा रही है

9 ED ने BBC इंडिया पर ₹3.44 करोड़ जुर्माना लगाया, तीन डायरेक्टर्स पर भी एक्शन; FDI नियमों के उल्लंघन का आरोप

10 AIIMS: चिकित्सा शोध और अभ्यास का प्रमुख केंद्र बनेगा दिल्ली एम्स, नीति आयोग ने समिति का किया गठन

11 केंद्र-किसानों की छठी वार्ता आज, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आएंगे; पंधेर बोले- पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं मिला तो 25 फरवरी को दिल्ली कूच

12 नई दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ के वीडियो हटाने के निर्देश, रेलवे ने X को नोटिस जारी कर 288 लिंक हटाने को कहा; 18 लोगों की मौत हुई थी

13 राजस्थान: इंदिरा गांधी को 'दादी' कहने पर विधानसभा में हंगामा, छह विधायक निलंबित; विपक्ष ने सरकार को घेरा

14 मंत्री अविनाश गहलोत ने एक सवाल के जवाब में कांग्रेस विधायकों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि 2023-24 के बजट में आपने हर बार की तरह अपनी दादी इंदिरा गांधी के नाम पर योजना का नाम रखा था

15 इसी बात पर कांग्रेस विधायक भड़क गए। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मंत्री की टिप्पणी पर विरोध करते हुए कहा कि यह क्या बकवास है। इंदिरा गांधी देश की प्रधानमंत्री रही हैं। उनके लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। इसके बाद कांग्रेस विधायकों ने वैल में आकर नारेबाजी शुरू कर दी।

16 भाजपा ने डीके शिवकुमार का इस्तीफा मांगा, कर्नाटक के डिप्टी CM ने कहा था- भगवान भी आ जाएं तो बेंगलुरु का ट्रैफिक नहीं सुधार सकते

17 चैंपियंस ट्रॉफी-साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 107 रन से हराया, रायन रिकेलटन ने सेंचुरी लगाई; कगिसो रबाडा को 3 विकेट मिले

=============================

चंडीगढ़ - किसानों और केंद्र सरकार के बीच आज फिर बैठक

बैठक में केंद्रीय मंत्री भी हो सकते हैं शामिल

शिवराज सिंह चौहान भी बैठक में हो सकते हैं शामिल

28 किसानों का प्रतिनिधिमंडल बैठक में होगा शामिल

इससे पहले 14 फरवरी को हुई बैठक रही थी बेनतीजा

मुख्यमंत्री नायब सैनी का आज बराड़ा दौरा

बीजेपी के प्रत्याशी के समर्थन में करेंगे जनसभा

रोड शो में भी हिस्सा लेंगे मुख्यमंत्री नायब सैनी

भाजपा प्रत्याशी के लिए करेंगे वोट की अपील

मुख्यमंत्री नायब सैनी का बराड़ा और यमुनानगर दौरा आज

बराड़ा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में करेंगे जनसभा

प्रत्याशी हरजिंदर सिंह के समर्थन में करेंगे सभा

रोड शो में भी हिस्सा लेंगे मुख्यमंत्री नायब सैनी

यमुनानगर में सुमन बहमनी के समर्थन में करेंगे रोड शो

यमुनानगर से मेयर प्रत्याशी है सुमन बहमनी

नगर निगम के 22 निगम पार्षदों के लिए करेंगे रोड शो

इतिहास

1556 : मुगल सम्राट नसीरुद्दीन हुमायूं का निधन।

1821: स्‍पेन ने फ्लोरिडा राज्‍य को 50 लाख डॉलर में अमेरिका को सौंप दिया। 

1845 : ईस्ट इंडिया कंपनी ने सेरमपुर और बालासोर को डच ईस्ट इंडिया कंपनी से खरीदा। 

1885 : राष्ट्रवादी नेता जतिंद्र मोहन सेन गुप्ता का जन्म। 

1907 : लंदन में मीटर वाली पहली कैब चलाई गई। 

1958: देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद का निधन। 

1974 : पाकिस्तान ने बांग्लादेश को मान्यता प्रदान की। 

1980 : शीतकालीन ओलंपिक खेलों में अमेरिका की आइस हाकी टीम ने खिताब की दावेदार सोवियत टीम को हराकर ओलंपिक खेलों के इतिहास का बड़ा उलटफेर किया। 

1996 : हवाला कांड ने भारतीय राजनीति में तूफान ला दिया। जांचकर्ताओं ने हवाला व्यापारी जैन बंधुओं की डायरियों से मिली जानकारी के आधार पर तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिंह राव सरकार के कई सदस्यों को भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी बनाया। 

1935 : अमेरिका ने विमानों के व्हाइट हाउस के ऊपर से उड़ान भरने पर रोक लगाई। 

1997: क्लोनिंग से भेड़ का जन्म, जिसे डॉली नाम दिया गया। 

1991 : अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जार्ज बुश ने इराक को कुवैत से अपनी सेना हटाने को कहा और ऐसा न करने पर हमला करने की चेतावनी दी। 

1999 : भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री जगदीश भगवती को कोलंबिया विश्वविद्यालय में भारतीय राजनीति अर्थव्यवस्था केंद्र का प्रमुख नियुक्त किया गया। 
2000 : हरियाणा में विधानसभा चुनाव के दौरान पहली बार फोटो पहचान पत्र को किसी व्यक्ति की पहचान के लिए जरूरी बनाया गया।

2005 : ईरान में जबरदस्त भूकम्प, 400 से ज्यादा लोगों की मौत। 

2011 : न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर में रिक्टर पैमाने पर 6.3 की तीव्रता वाले भूकंप से 181 लोगों की मौत। 

2024: भगवान बुद्ध और उनके शिष्य अरहाता सारिपुत्र और अरहाता मौदगल्यायन के कुछ अवशेष भारत से थाईलैंड लाए गए। भाषा देवेंद्र पवनेश

Previous

योग और फागुन महोत्सव के साथ शिक्षा महोत्सव भी हो - राज्यपाल

Next

पंजाब के 21 पुलिस अधिकारियों का तबादला, जालंधर पुलिस कमिश्नर समेत कई जिलों के SSP बदले गए