21/02/25

पंजाब के 21 पुलिस अधिकारियों का तबादला, जालंधर पुलिस कमिश्नर समेत कई जिलों के SSP बदले गए

पंजाब, 21 फरवरी (अभी): पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल होने की सूचना है। बताया जा रहा है  कि पंजाब सरकार  ने जालंधर पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा सहित 21 आई.पी.एस. अधिकारियों  का तबादला कर दिया है। पुलिस में कुल 21 पुलिस अफसरों का तबादला किया गया है, जिसमें 2 नए डीआईजी लगाए गए हैं। जालंधर में अब आई.पी.एस.अधिकारी धनप्रीत कौर को कमान सौंपी गई है वहीं स्वप्न शर्मा को फिरोजपुर रेंज डीआईजी लगाया गया है। 21 अधिकारियों के तबादलों में 9 जिलों के एस.एस.पी. भी बदले गए हैं,  जिनमें एस.एस.पी. होशियारपुर सुरेंद्र लांबा, एस.एस.पी. अमृतसर रूरल चरणजीत सिंह, एस .एस.पी. गुरदासपुर दयामा हरीश  कुमार ओमप्रकाश, एस .एस.एस.पी. फिरोजपुर सौम्या मिश्रा, एस .एस.पी.  बरनाला संदीप कुमार मलिक,  एस.एस.पी. फतेहगढ़ साहिब रवजोत  ग्रेवाल व एस.एस.पी.  लुधियाना रुरल  नवनीत सिंह बैंस के  नाम   शामिल  हैं।  

Previous

आज 22 फरवरी के मुख्य समाचार और इतिहास

Next

130 विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती करेगी पंजाब सरकार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर किया जाएगा तैनात