दैनिक खबर: आज 22 जून, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार

उद्धव ठाकरे का भाजपा पर बड़ा हमला:

कहा- ३० साल तक लड़ने वाली कांग्रेस ने कभी नहीं चाहा शिवसेना का खात्मा; दूसरों के बच्चे चुरा रही भाजपा, मेरी अगुवाई वाली शिवसेना ही असली और एकमात्र पार्टी।

थरूर बोले- जम्मू-कश्मीर की स्थिति में सुधार:

श्रीनगर दौरे पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात के बाद शशि थरूर का पोस्ट बना कांग्रेस में विवाद की वजह; पार्टी प्रवक्ता रविंदर शर्मा ने घेरा, कहा- जमीनी हालात समझने के लिए लोगों से भी मिलते थरूर।

ठाणे के बदलापुर में मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा:

२५० किमी की रफ्तार से दौड़ रही बीएमडब्ल्यू कार डिवाइडर से टकराई; दो दोस्तों की मौत, इंजन दूर जा गिरा, कार मालिक अस्पताल में भर्ती।

बंगाल- पूर्व TMC विधायक पर लोगों ने अंडे फेंके:

हुगली में पूर्व टीएमसी विधायक रामेंदु सिन्हा राय को पुलिस स्टेशन लाते ही लोगों ने लगाए 'चोर-चोर' के नारे; फेंके अंडे, राहत सामग्री के दुरुपयोग और धमकाने के आरोप में कर्नाटक से हुए गिरफ्तार।

कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी:

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके ने देशभर के किसानों से की आंदोलन में जुड़ने की अपील।

नेतन्याहू बोले- ट्रम्प के इशारों पर काम नहीं करता:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कठपुतली होने के दावों पर इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का पलटवार, कहा- हम करीबी सहयोगी जरूर हैं पर हमारे अपने हित अलग; ईरान और लेबनान मुद्दे पर दोहराया कड़ा रुख।

सिंधु जल संधि निलंबन पर पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की भारत को युद्ध की धमकी;

जल सुरक्षा खतरे में होने पर जंग छेड़ने का किया दावा, पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने स्थगित की है संधि।

नेपाल के पीएम बालेन शाह ने भारत संग सीमा विवाद पर बदला रुख:

कहा- ब्रिटेन को मध्यस्थ बनाने की कोई योजना नहीं; द्विपक्षीय बातचीत से सुलझाएंगे कालापानी और लिपुलेख मुद्दे, पुराने बयान के गलत मतलब का किया दावा।

पाकिस्तान के बन्नू जिले में दोहरे बम धमाकों से दहली यात्री गाड़ी, सात लोगों की मौत और तीन घायल;

रिमोट कंट्रोल ब्लास्ट के बाद घायलों को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुआ दूसरा विस्फोट।



दिल्ली में ग्रिड फेल होने पर भी नहीं जाएगी बिजली:

पांच नए बैटरी स्टोरेज सिस्टम को मिली मंजूरी; पौने तीन लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा और बिजली कंपनियों की होगी मोटी बचत।



दिल्ली पुलिस ने जहांगीरपुरी के कुख्यात बदमाश फरीद को किया गिरफ्तार;

सौ से अधिक चोरी और सेंधमारी के मामलों में था शामिल, आरोपी के पास से भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद।



दिल्ली हाई कोर्ट ने २२ साल पुराने हत्या मामले में आरोपी को किया बरी;

कहा- झगड़े के दौरान सिर्फ 'मारो साले को' कहने से जान से मारने का इरादा नहीं होता साबित, 'मारो' का मतलब पीटना भी संभव।



अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिल्ली मेट्रो ने बदली समय सारणी:

२१ जून को सुबह चार बजे से शुरू होंगी सेवाएं; योगाभ्यास के लिए जाने वाले यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत, आधे-आधे घंटे के अंतराल पर चलेंगी ट्रेनें।



रोहतक के इस्माइला गांव में नीरज की गर्दन काटकर हत्या करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार;

पानी की डिग्गी में मिला था २६ वर्षीय युवक का शव, वारदात का मुख्य आरोपी पड़ोसी अभी भी चल रहा फरार।



हरियाणा के झज्जर में युवक पर बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग;

कमर में गोली लगने से घायल मंजेश अस्पताल में भर्ती, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस।



हरियाणा में गर्मी और उमस के बीच मौसम विभाग ने जारी किया दो दिन का यलो अलर्ट;

हिसार, भिवानी और चरखी दादरी सहित कई जिलों में धूलभरी आंधी और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना।



हरियाणा से सिख श्रद्धालुओं का जत्था महाराजा रणजीत सिंह की बरसी पर पाकिस्तान रवाना;

कुरुक्षेत्र से एचएसजीएमसी प्रधान झींडा ने दिखाई हरी झंडी, गृह मंत्रालय की मंजूरी के बाद ३० जून को होगी वापसी।



अम्बाला में जिला परिषद CEO के मार्गदर्शन में विशेष स्वच्छता अभियान जारी;

२० जून तक सभी ग्राम पंचायतों में सफाई और जागरूकता गतिविधियों से ग्रामीणों को किया जा रहा जागरूक।



अम्बाला के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित;

सीएम नायब सैनी के मार्गदर्शन में ग्रामीणों ने किया योगाभ्यास, सरपंच अमरजीत कौर ने मुख्य अतिथि के रूप में किया शुभारंभ।



अम्बाला में आयोजित जॉब फेयर में तीन निजी कंपनियों ने सात युवाओं को किया शॉर्टलिस्ट;

मुख्य अतिथि पार्षद कमल कांत गुप्ता की मौजूदगी में प्रार्थी सरकारी रोजगार योजनाओं से हुए जागरूक।

आज फिर मिलेंगे शाम 6 बजे के मुख्य समाचारो के साथ


नमस्कार।

Previous

अवैध शराब तस्करों पर हिसार पुलिस का शिकंजा: गांव पाबड़ा में डॉग स्क्वॉड और स्वेट कमांडो की छापेमारी, 20 लीटर कच्चा घान बरामद कर किया नष्ट

Next

अमृतसर में सरेआम गुंडागर्दी: कार सवार युवक पर अंधाधुंध फायरिंग; वारदात का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल