18/03/25

प्रदेश का लिंगानुपात जो 2015 में 835 था आज बढ़कर 910 हो गया है- मुख्यमंत्री

चंडीगढ़, 18 मार्च (अभी) : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को बजट सत्र के दौरान डा0 रघुबीर सिंह कादियान द्वारा उठाए गये एक मुद्दे पर सदन में  कहा कि बेटियों को बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पानीपत से 23 जनवरी, 2015 को आरम्भ किये गये बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ राष्ट्र व्यापी अभियान के परिणामस्वरूप लोगों में चेतना आई और प्रदेश का लिंगानुपात जो 2015 में 835 था आज बढ़कर 910 हो गया है। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान हर वर्ग के लिए था और यह कोई राजनैतिक अभियान नहीं था। प्रधानमंत्री ने घटते लिंगानुपात पर चिंता जाहिर करते हुए बेटियों को बचाने के लिए यह अभियान शुरू किया था। इस पर राज्य सरकार तीव्र गति से कार्य कर रही है। उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी कि कांग्रेस सरकार के समय में वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना का लाभ लेने के लिए बुर्जुगों को लम्बा इंतजार करना पड़ता था, कि कब उनकी पेंशन आएगी, पर आज हमने ऐसी व्यवस्था कर दी है कि जैसे ही कोई व्यक्ति 60 वर्ष की आयु पूरी करता है तो उसकी पेंशन ऑटोमैटिक बन जाती है। अब पेंशन के लिए किसी बुजुर्ग को इंतजार नहीं करना पड़ता है।

Previous

बीपीएल परिवारों को चरणबद्ध रूप से गरीबी रेखा से ऊपर लाया जायेगा - जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री

Next

अनाज मण्ड़ी नारायणगढ़ में खुली अटल किसान मजूदर कैंटीन, पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी द्वारा किया गया शुभारम्भ