दैनिक खबर: आज 17 सितंबर, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार
मोदी का 76वां बर्थडे- देशभर में जलेंगे 'आशीर्वाद का दिया ':
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर देशभर में शाम को 'आशीर्वाद के दीये' जलाए जाने की तैयारी है, वहीं उनके जन्मस्थान वडनगर और वाराणसी के बीच एक विशाल बाइक यात्रा का भी आयोजन किया जा रहा है।
मणिपुर- 7 दिनों से स्कूल-बाजार बंद, लोग घरों में कैद:
मणिपुर में कुकी और नगा समुदायों के बीच जारी हिंसक संघर्ष के कारण राज्य के सात पहाड़ी जिलों का संपर्क पूरी तरह कट गया है, जिससे पिछले सात दिनों से बाजार व स्कूल बंद हैं और आवश्यक वस्तुओं की भारी किल्लत है।
भारत ने पाक-चीन सीमा आयोग को खारिज किया:
भारत ने इस्लामाबाद में शुरू किए गए पाकिस्तान-चीन सीमा आयोग को खारिज करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा हैं तथा दोनों देशों के बीच कोई वैध सीमा मौजूद नहीं है।
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराए दो संदिग्ध आतंकी:
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के मजालता इलाके में बुधवार रात सुरक्षाबलों द्वारा चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ में दो संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकी ढेर हो गए, जो कश्मीर टाइगर्स या जैश से जुड़े हो सकते हैं।
राजस्थान में ओले गिरे, उत्तराखंड में तेज बारिश-लैंडस्लाइड:
देश के कई राज्यों में मानसून के सक्रिय रहने के बीच उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत छह राज्यों में गुरुवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि राजस्थान के कई जिलों में बारिश व ओलावृष्टि दर्ज हुई।
अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ीं तो भड़क गए ट्रंप,
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्याज दरों को बढ़ाकर 3.75% से 4% करने पर फेडरल रिजर्व की कड़ी आलोचना करते हुए बोर्ड अधिकारियों पर दुश्मन जैसा रवैया रखने और राजनीतिक कारणों से फैसले लेने का आरोप लगाया।
बलोच लड़ाकों ने ली 43 पाक सैनिकों की जान:
बलोच लिबरेशन आर्मी ने पिछले हफ्ते बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना पर 13 सुनियोजित हमले किए, जिनमें सेना और डेथ स्क्वाड के 43 लोगों को मार गिराने का दावा किया गया है।
ग्रीनलैंड और अंटार्कटिका से 'गायब' हो गई 12 लाख करोड़ टन बर्फ:
वैज्ञानिक पत्रिका 'साइंटिफिक डेटा' में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, साल 1979 से अब तक ग्रीनलैंड और अंटार्कटिका के ग्लेशियरों से 12.5 ट्रिलियन टन बर्फ पिघल चुकी है, जिससे दुनिया भर के वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ गई है।
हूतियों के खिलाफ सऊदी अरब की बड़ी गुहार :
यमन के हूती विद्रोहियों के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच मिसाइल डिफेंस सिस्टम कम पड़ने पर सऊदी अरब ने फ्रांस, ब्रिटेन, पाकिस्तान और मिस्र से हवाई रक्षा सहायता की अपील की है।
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी नेटवर्क आतंकी घोषित :
देश के लिए घातक साबित हो रहे पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और उसे मोहरा बनाकर आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रही खुफिया एजेंसी आईएसआई के नेटवर्क पर शिकंजा कसने में भारतीय जांच एजेंसियों और एटीएस को बड़ी मदद मिलेगी।
DUSU Election 2026:
दिल्ली विश्वविद्यालय चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रशासन द्वारा लग्जरी गाड़ियों के इस्तेमाल पर पाबंदी के बावजूद नार्थ कैंपस में नियमों की धज्जियां उड़ाई गईं, जहां महंगी गाड़ियों का बेरोकटोक इस्तेमाल और अवैध पार्किंग देखने को मिली।
दिल्ली में खड़ी रहीं 5 हजार बसें, सडकों पर बेहाल दिखे 40 लाख यात्री :
डीटीसी कर्मचारी एकता यूनियन के आह्वान पर चालकों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रहने से पांच हजार से अधिक बसों के सड़कों पर नहीं उतरने के कारण प्रतिदिन यात्रा करने वाले लगभग 40 लाख यात्री दिनभर बेहाल रहे।
दिल्ली बनेगी 'सोलर कैपिटल' :
दिल्ली को सोलर कैपिटल बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार ने तीन किलोवाट तक मुफ्त सोलर पैनल लगाने की घोषणा की है, जिसके तहत अगले वर्ष मार्च तक 2.30 लाख पैनल लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
हरियाणा-17 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट: हरियाणा में भीषण उमस और गर्मी के बीच बुधवार देर रात और गुरुवार तड़के हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया, वहीं जींद में भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री के आवास के सामने जलभराव हो गया।
सोनीपत में दिनेश हत्याकांड में नाबालिग समेत 6 को उम्रकैद:
सोनीपत की एक अदालत ने वर्ष 2017 के बहुचर्चित दिनेश उर्फ नान्हू हत्याकांड में एक नाबालिग समेत सभी छह आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई और पचपन-पचपन हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
बायो एनर्जी प्लांट के MD- GM सहित 4 पर FIR:
जींद के पिल्लुखेड़ा थाना क्षेत्र में बायो एनर्जी प्लांट के लिए तीन साल के पट्टे पर ली गई जमीन को मार्च में अवधि समाप्त होने के बाद भी खाली न करने और धोखाधड़ी के आरोप में एमडी व जीएम समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
फतेहाबाद में मकान पर गिरी आसमानी बिजली:
फतेहाबाद जिले के गांव खजूरी जाटी में तेज बारिश के दौरान एक मकान पर आसमानी बिजली गिरने से कमरे की छत ढह गई, जिसके मलबे में दबकर 58 वर्षीय बुजुर्ग महिला नन्हीं देवी की दर्दनाक मौत हो गई।
बराड़ा में जिला नगर योजनाकार दस्ते की बड़ी कार्रवाई,
जिला नगर योजनाकार अम्बाला के दस्ते ने बराड़ा के विभिन्न गांवों में लगभग 12 एकड़ में विकसित चार अवैध कॉलोनियों के खिलाफ तोड़-फोड़ की कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माणों, नीवों और पक्की सड़कों के जाल को ध्वस्त कर दिया।
खरीफ सीजन 2026-27:
खरीफ विपणन सीजन 2026-27 के दौरान धान खरीद को पारदर्शी, समयबद्ध और किसान हितैषी बनाने के लिए उपायुक्त सचिन गुप्ता ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सीजन शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए।
Previous
गाजियाबाद: रातों-रात मस्कुलर बॉडी बनाने के नाम पर खिलवाड़; 50 लाख के फर्जी स्टेरॉयड और पेप्टाइड्स के साथ गिरोह के 5 गिरफ्तार
Next