31/03/25

मुख्यमंत्री ने महाराजा अग्रसेन हिसार हवाई अड्डे का दौरा किया , प्रधानमंत्री का 14 अप्रैल को हिसार का प्रस्तावित दौरा

चंडीगढ़, 31 मार्च (अभी) - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 14 अप्रैल को प्रस्तावित हिसार दौरे की तैयारियों के तहत हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को महाराजा अग्रसेन हिसार हवाई अड्डे का दौरा कर वहां चल रहे विभिन्न कार्यों का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट परियोजनाओं की देखरेख कर रहे अधिकारियों को चल रहे कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को प्रधानमंत्री के दौरे से पहले अग्रिम तैयारियां करने के भी निर्देश दिए।

गौरतलब है कि हिसार एयरपोर्ट से अयोध्या समेत विभिन्न राज्यों के लिए यात्री सेवाएं शुरू करने की योजना सिरे चढ़ने के करीब है। पिछले शुक्रवार को महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट पर एलायंस एयर के यात्री विमान की सफल ट्रायल लैंडिंग हुई। यह ट्रायल 72 सीटर एटीआर-72600 विमान से किया गया। इस ट्रायल लैंडिंग के बाद हिसार से अयोध्या समेत अन्य गंतव्यों के लिए नियमित यात्री उड़ानों के संचालन का रास्ता साफ हो गया है।

यात्रा के दौरान कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा, विधायक श्री विनोद भयाना और विधायक श्री रणधीर पनिहार भी उपस्थित थे।

Previous

हिमाचल के मुख्यमंत्री ने अनाथ बच्चों से किया एक और वादा पूरा, बोनाफाइड हिमाचली प्रमाण-पत्र का दिया अधिकार 

Next

हरियाणा में नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए साइक्लोथॉन 2.0 का आयोजन किया जाएगा – मुख्यमंत्री